Viral News Kannauj : लिंग बदलवाकर सहेली से रचाई शादी, जानें क्या है मामला ?
Viral News Kannauj : Got married to friend after changing gender, know what is the matter?

Viral News Kannauj Today : भारतीय समाज में यूं तो समान लिंग के बीच प्यार व शादी को हेय नजर से देखा जाता है लेकिन कभी-कभी प्यार का अजब रंग देखने व सुनने को मिल जाता है। ऐसा ही कुछ मामला उत्तर प्रदेश के कन्नोज जिले से निकल कर सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां की दो लड़कियों ने आपस में शादी रचा ली है।
Read Also=Life Partner चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें
यहां के दो लड़कियों के बीच जब प्यार हुआ तो लड़कों जैसे रहन सहन वाली लड़की ने अपना लिंग ही बदलवाकर युवक बन गई। परिजनों की सहमति के नवंबर माह में दोनों ने से शादी कर ली। जब यह मामला सामने आया तो शहर में चर्चा का विषय बन गया। बीते बृहस्पतिवार को इस शादी से जुड़ा फोटो और वीडियो भी वायरल हुआ।
Viral News Kannauj : लड़का बनने में लाखों खर्च हुए
जानकारी के अनुसार लड़का बनने के लिए उसने लखनऊ समेत दिल्ली के कई डॉक्टरों से बात की। 7.5 लाख रुपये खर्च आने की बात एक डॉक्टर ने उसे बताई जिसपर वह सहमत हो गई। जेंडर चेंज कराने के लिए उसने तीन ऑपरेशन कराये। ऐसी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि चौथा ऑपरेशन और होना है। इस चैथे ऑपरेशन के बाद लड़कों जैसे रहन सहन वाली लड़की पूरी तरह से लड़का बन जाएगी।
Read Also : Love Relationship Tips : शादी के बाद प्रेमी का अस्तित्व आखिर क्यों?
रिश्ते का परिवार ने किया था विरोध
बाताया जा रहा है कि शुरू में जब उनके परिवारों को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बावजूद भी दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। उनमें से एक ने जेंडर चेंज कराने का निर्णय लिया। जटिल मेडिकल प्रक्रिया के बाद अपना जेंडर बदलवाया।
कानूनी राय भी ली
दोनों ने कानूनी राय लेने के बाद जिला प्रशासन के सामने शादी के लिए आवेदन दिया। देखा जाय तो ये घटनाएं समाज में बदलाव की ओर इशारा करती हैं, जहां लोग अपनी पसंद से जीवन जीने के लिए कदम उठा रहे हैं।