Relationship Tips : पत्नी के चिड़चिड़े होने के 9 कारण

Relationship Tips: Basic 9 reasons for wife being irritable

Relationship Tips: Basic 9 reasons for wife being irritable
Relationship Tips: Basic 9 reasons for wife being irritable

Basic Relationship Tips : नारी को त्याग एवं सहिष्णुता की मूर्ति स्वीकारा गया है। मृदुभाषा उसका भूषण तथा ममत्व व अपनत्व उसके प्रकृति प्रदत्त गुण माने गए हैं। लेकिन उसके बावजूद इसके ऐसे कौन से मूलभूत कारण हो सकते हैं, जिससे आपकी पत्नी चिड़चिड़ी हो जाती है। वह नारी सुलभ गुण मर्यादा, संयम और शालीनता को विस्मृत कर मन में झंझलाहट व बौखलाहट का मुलम्मा चढ़ा लेती है।

क्या निम्न में से एकाधिक तथ्य उसके खफा होने के लिए उत्तरदायी हैं, यह जानना आपका दायित्व है।

  1. हो सकता है आपकी सहयोगिनी के पास गृहकार्य का ढेर हो। वह बच्चों की देखभाल, साजसंभाल और गृह कार्य की दिनचर्या में चक्करघिन्नी करती तनावग्रस्त रहती हो।
  2. यह भी हो सकता है कि आपकी जीवन संगिनी जीवन की एकरसता से ऊबकर बोझिल हो गई हो। वह बंधी बधाई लीक से उकता गई हो। वह उन्मुक्त वातावरण में कहीं घूमना-फिरना, उठना बैठना चाहती हो मगर इसकी सख्त मनाही हो।
  3. आप अपनी पत्नी की जरा सी त्राुटि पर व्यंग्य बाणों की बौछार कर देते हों। उसे नाते रिश्तेदारों व आगन्तुकों के सम्मुख ताने उलाहनें देते हो।
  4. आपने घर में सदा अर्थाभाव तो नहीं रहता। फलतः आपकी पत्नी अपनी शौक, रूचियों, इच्छाओं का दमन तो नहीं करती।
  5. आपका व्यवहार पक्षपातपूर्ण तो नहीं? आप बात बेबात पर मां बहनों का पक्ष लेकर उसे अपमानित व तिरस्कृत तो नहीं करते।
  6. अनेक पतियों की तरह आपका रवैया भी हिटलरी तो नहीं जिससे शंकित, भयभीत रहकर वह असहनशील एवं आत्मविश्वासहीन हो गई हो।
  7. कहीं आपकी पत्नी आपके छोटे भाई बहनों की अपेक्षा कम पढ़ी लिखी हो और इससे उपजी हीनताबोध से ग्रसित हो।
  8. साथ ही आपके संयुक्त परिवार में आपकी पत्नी की तुलना में उसकी जेठानी या देवरानी अधिक दहेज लायी हों अथवा उसके जेठ या देवर की तुलना में आपकी आमदनी कम हो।
  9. कहीं आपका शौक अनैतिक तो नहीं जिसे पूरा करने के लिए उस से मारपीट करते हों।

Best New Relationship Tips : शादी के बाद प्रेमी का अस्तित्व-एक सपने से ज्यादा नहीं

पत्नी के प्रति पति लापरवाह

इसके अलावा कुछ पति अपनी पत्नी के प्रति एकदम लापरवाह होते हैं। वह क्या खाती है, क्या करती है, कैसे रहती है , उसका सुख दुख किसमें निहित है, इससे सदा अनजान, बेखबर रहते हैं। एक कारण यह भी हो सकता है आपकी पत्नी के चिड़चिड़ेपन का।

Relationship Tips : आखिर क्यों खोता जा रहा है सच्चा प्यार

खीज झींक की वजह क्या है

इस तरह उपर्युक्त में से कोई भी तथ्य हो सकते हैं आप की पत्नी के चिड़चिड़ेपन के लिए जिम्मेदार। यह जानना आपका कर्तव्य है कि उसकी घुटन, कुढ़न का वास्तविक कारण क्या है? उसकी खीज झींक की वजह क्या है?

Family Relationship Tips: क्या सही है सास विहीन परिवार की तलाश ?

प्यार से समझायें

वजह ज्ञात होते ही उसे प्यार से समझायें। उसकी चिड़चिड़ाहट पर उपेक्षा दर्शाने की बजाय हल तलाशें। उसका मन टटोलें। उसकी गलती का अहसास कराते हुए स्वयं भी गलती का अहसास करें।

Relationship Tips : ससुराल में कैसा हो नव वधू का पहला दिन, जानें

गलती पर चिंतन मनन

एक दूसरे की गलती पर चिंतन मनन करते हुए, अपनी अपनी गलती पूरे मनोयोग से सुधारें किंतु प्यार व विश्वास का दामन कभी न छोड़े।

Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button