Best Vastu Tips for Home : किस्मत चमकाएंगे ये 10 पौधे

Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck

Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck
Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck

Best Vastu Tips for Home : वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के हिसाब से हर घर के लिए शुभ हैं कुछ पेड़-पौधे। लेकिन, कुछ पेड़-पौधे घर-आंगन में लगाना अशुभ फल भी देते हैं। अगर आने वाले नए साल 2024 में भाग्य का साथ पाना है तो गुडलक (Good luck Tree) लाने वाले इन पौधों को घर में लगाइए। आइए बताते हैं कि ये 10 पौधे कौन से हैं।

Best Vastu Tips for Home : किस्मत चमकाएंगे ये 10 पौधे

शुभ फल देता है अनार

घर की खूबसूरती और हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ कई पेड़ शुभ फल देने वाले माने गए हैं। इनमें अनार का पौधा प्रमुख है। अनार का पौधा घर में लगाने से कर्जे से मुक्ति मिलती है। घर में समृद्धि आती है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाला भी माना जाता है।

Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck

कृष्णकांता की बेल भरेगी तिजोरी

कृष्णकांता का बेल जिसमे नीले रंग के फूल होते हैं, इसे लक्ष्मी का स्वरुप मानते है। जिन लोगों को तरह तरह की आर्थिक परेशानियों ने घेर रखा है और उन्हें अपने श्रम के अनुरूप आर्थिक लाभ नहीं मिल रहा है, उन लोगों के लिए यह पौधा बेहद लाभकारी है। इसे लगाने से आर्थिक समस्याएं ख़त्म होती हैं।

Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck

नकात्मक ऊर्जा भगाएगी हल्दी (Best Vastu Tips for Home)

हल्दी का पौधा लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है। इस पौधे का औरा वास्तु में सकारात्मक माना जाता है। ऐसी मान्यताहै कि घर में हल्दी का पौधा हो तो नकारात्मक शक्तियां खुद ब खुद किनारा कर लेती है। इसलिए इस पौधे को घर में अवश्य लगाना चाहिए।

Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck

सुख-समृद्धि का संवाहक है नारियल (Best Vastu Tips for Home)

नारियल का पौधा भी सुख-समृद्धि कारक माना जाता है। यही कारण है कि हिंदू परम्परा में हर पूजा, व्रत आदि में इसका उपपयोग अवश्य किया जाता है। इसे देवों में भी काफी प्रिय माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिनके घर में नारियल के पेड़ लगे हों, उनके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।

Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck

खुशहाली के लिए घर में लगाएं तुलसी (Vastu Tips for Home)

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है। तुलसी के पौधे को एक तरह से लक्ष्मी जी का रूप माना गया है। अगर आपके घर में किसी तरह की निगेटिव एनर्जी है, तो यह पौधा उसे नष्ट करने की ताकत रखता है, लेकिन ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह आपको फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है। तुलसी का पौधा घर में उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लगाया जाना चाहिए।

Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck

आम के पास लगाएं नीम और अशोक (Best Vastu Tips for Home)

ज्यादातर घरों में आम के पेड़ लगे होते हैं और लोग बड़े शौक से अलग-अलग तरह के आम का पेड़ लगाते हैं, लेकिन घर के आसपास लगा आम का पेड़ अच्छा नहीं माना जाता। घर के पास आम का पेड़ होना आपके बच्चों पर बुरा असर डालता है। ऐसे में खुद से आम का पौधा न लगाएं और अगर पहले से लगा हो तो उसके पास नारियल, नीम, अशोक आदि का पेड़ लगाकर इसकी नकारात्मकता को खत्म कर सकते हैं।

Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck

बेल वाले पौधे हैं लाभकारी (Best Vastu Tips for Home)

बेल या लताओं वाले पौधों को प्रवेश द्वार या एक्सटीरियर स्पेस जैसे बालकनी में लगा सकते हैं। यह अपका मन अच्छा रखते हैं। इससे न केवल घर का माहौल अच्छा होता है बल्कि इससे घर में इससे सुख-समृद्धि भी आती है। लेकिन बेल वाले पौधे लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि लताएं कंपाउंड की दीवार से ऊंचे न चले जाएं।

Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck

बरगद का पौधा करता है वातावरण शुद्ध (Best Vastu Tips for Home)

बरगद और पीपल के पेड़ हिंदू धर्म में पवित्र माने जाते हैं। बरगद के पेड़ को घर में नहीं बल्कि मंदिर में लगाना चाहिए। बरगद का पेड़ अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध रखता है। कुछ लोग शौक में बरगद का बोंसाई लगाते हैं लेकिन इसे घर के अंदरूनी हिस्से के स्थान पर बाहरी स्थान पर लगाना चाहिए।

Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck

अशोक बढ़ाएगा बुद्धि और पैसा (Best Vastu Tips for Home)

कई बार ऐसा लगता है कि आपका बच्चा अपनी ओर से पूरी मेहनत करके भी बहुत अच्छे अंक नहीं ला पाता है। शार्प बुद्धि होने के बाद भी वह कई जगह मात खा जाता है। ऐसे में घर में लगाया जाना वाला अशोक का पौधा आपके बच्चे के बुद्धि के विकास के साथ ही घर में पैसा लाने वाला भी माना जाता है।

Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck

बीमारियां भगाएगा आंवला (Vastu Tips for Home)

आंवले का हिंदू धर्मशास्त्र के साथ ही आर्युवेद में भी काफी महत्वपूर्ण पौधा माना गया है। आंवले का फल स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी अच्छा माना जाता है लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि आंवले का पौधा भी स्वास्थ्यकारक होता है। आंवले का पौधा घर में लगाने से घर में बीमारियां नहीं आती हैं।

Best Vastu Tips for Home: These 10 plants will brighten your luck

पति-पत्नी का रिश्ता सुखमय बनाएगा गेंदा (Vastu Tips)

गेंदा को बृहस्पति का प्रतीक माना जाता है। ऐसा मानते हैं कि घर में गेंदा का पौधा लगाने से आपका बृहस्पति मजबूत होता है और इसका सीधा असर आपके दांपत्य जीवन पर पड़ता है। इसे लगाने से पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़े कम हो जाते हैं और आपसी संबंध मधुर हो जाते हैं।

Vastu tips for Negative Energy : यहां जानें, घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के 3 उपाय

इसका भी रखें ध्यान

घर या गार्डन में पौधे हमेशा इवेन नंबर में लगाना चाहिए। कोई भी पौधा या बड़ा पेड़ आपके घर के सामने है तो उसे शुभ नहीं माना जाता है। घर में बोनसाई प्लांट्स नहीं लगाने चाहिए। ये घर के मालिक और बच्चो को नुकसान पहुंचाते हैं। जिन पौधों में मिल्क एक्सट्रेक्ट होता है वो घर में नहीं लगाने चाहिए। कैक्टस के पौधे को भी घर में लगाना वर्जित माना जाता है।

Join Us on Whats-app

Related Articles

Back to top button
praktijkherstel.nl, | visit this page, |visit this page, | Daftar Unibet99 Slot Sekarang , | bus charter Singapore