Rani Lakshmi Bai Yojana : फ्री स्कूटी से छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने कोशिश
यहां जानें रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना की पात्रता व आवेदन करने के बारे में

Rani Lakshmi Bai Yojana : उत्तर प्रदेश में छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने कोशिश जारी है। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा से वंचित रहने वाले लड़कियों के लिए योगी सरकार ने एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना रखा गया है। मेधावी छात्राओं को इस योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए स्कूटी प्रदान की जाएगी।
Rani Lakshmi Bai Yojana के लिए 400 करोड़ का बजट निर्धारित
रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए सरकार ने 400 करोड़ रुपये का बड़ा बजट निर्धारित किया है। सरकार का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई युवतियाँ माध्यमिक शिक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं। इसका मुख्य कारण अक्सर विद्यालय और महाविद्यालय के बीच की लंबी दूरी होती हैए जिससे छात्राओं को शिक्षा जारी रखने में कठिनाई होती है।
बेटियों के भविष्य को संवारने में मददगार
सरकार द्वारा दी गई स्कूटी से इन छात्राओं को यात्रा में आसानी होगी, जिससे वे बिना किसी रुकावट के अपनी शिक्षा को आगे बढ़ा सकेंगी। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना न केवल बेटियों के भविष्य को संवारने में मददगार होगी, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण को भी नई दिशा देगी।
शैक्षणिक यात्रा को जारी रखने में मदद
विदित है कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कई छात्राएँ विद्यालय के बाद लंबी दूरी तय करने में कठिनाई के कारण शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। अब सरकार द्वारा स्कूटी मिलने से उन्हें अपनी शैक्षणिक यात्रा को बिना किसी रुकावट के जारी रखने में मदद मिलेगी।
छात्रवृत्ति के लिए 2 करोड़ रुपये आवंटित
इसके अलावाए उच्च शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकार के छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत छात्रवृत्ति के लिए 2 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस योजना के अंतर्गतए हर साल पाँच उत्कृष्ट प्रतिभा वाली छात्राओं को विदेश में अध्ययन का अवसर दिया जाएगा। यह छात्रवृत्ति उन छात्राओं को प्रदान की जाएगीए जिनमें नेतृत्व क्षमता और शैक्षणिक उत्कृष्टता की विशेष योग्यता होगीए ताकि वे भविष्य में समाज के विकास में योगदान कर सकें।
Read Also =MP MANIT News : पुलिस पर छात्रों को पीटने का आरोप, जानें क्या है मामला
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सह-शिक्षा प्रणाली के साथ-साथ बालिका छात्रावासों का निर्माण, छात्राओं का सशक्तिकरण, मीना मंच की स्थापना, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और संवेदीकरण जैसी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।
Read Also = MP Govt Cabinet Meeting : यहां जानें किन-किन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
ज्ञात हो कि प्रदेश के 12 जनपदों में आवासीय विद्यालय योजना चल रही है, जिसमें प्रत्येक विद्यालय में 100-100 छात्र और छात्राओं को समायोजित करने का प्रावधान है। यह योजना न केवल छात्राओं को सुरक्षित आवासीय सुविधा प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने में भी मददगार साबित होगी।
Rani Lakshmi Bai Yojana की पात्रता
- आवेदक उत्तर राज्य का निवासी होना आवश्यक हैं।
- आवेदनकर्ता मूलमू रूप से एक छात्रा होनी चाहिए।
- आवेदक 10वीं /12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और स्नातक या समकक्ष मे प्रवेश लिया हो।
- आवेदककर्ता के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक न हो।
- आवेदककर्ता का आय प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- आवेदक का स्थायी प्रमाण पत्र।
- इंटर/12वीं का अंकपत्र और सनद (प्रमाण पत्र)।
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
- बैंक खाता।
Rani Lakshmi Bai Yojana के लिए आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले यूपी यू सरकार के ऑनलाइन पोर्टल (जाने के लिए यहां क्लिक करें) पर जाएं।
- उसके बाद खुद को पंजीकृत करें।
- इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर, कक्षा सहित संबंधित योजन का नाम सहित अन्य जानकारी दर्ज करें।
- पोर्टल पर सभी प्रविष्टियों को सत्यापित करें।
- उसके बाद सभी विवरण को जमा कर दें।
- अंत में अपना फॉर्म भरें और अपना आवेदन नंबर लिखें।
- आवेदन का प्रिंट प्राप्त करें।
- सरकार की तरफ से मेरिट सूची बनेगी जिसमे आपका नाम आयेगा।
- सूची में नाम आते ही आपको स्कूटी वितरित होगी या उसकी राशि आपके खाते मे भेज दी जाएगी।
Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page



