MP MANIT News : पुलिस पर छात्रों को पीटने का आरोप, जानें क्या है मामला

MP MANIT News: Police accused of beating students, know what is the matter

MP MANIT News: Police accused of beating students, know what is the matter
MP MANIT News: Police accused of beating students, know what is the matter

MP MANIT News : मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( मैनिट) कॉलेज में रविवार देर रात जमकर बवाल हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के छात्रों के 2 गुटों में मारपीट हुई। दोनों गुटों के बीच बवाल इतना बढ़ गया कि रात के लगभग 12 बजे पुलिस बुलानी पड़ गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत होता न देख बल प्रयोग किया। वहीं कुछ काॅलेज के कुछ छात्रों ने पुलिस पर आरोप भी लगाया है। मारपीट और पुलिस द्वारा की गई कार्यवाई का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

छात्रों द्वारा रैगिंग करने का मामला

एक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूरा मामला छात्रों द्वारा रैगिंग करने का सामने आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कहा जा रहा है कि कुछ दिनों से जूनियर छात्रों की कुछ सीनियर छात्र रैगिंग ले रहे थे। रैगिंग से जूनियर छात्र परेशान हो गये थे। ऐसे में उनका गुस्सा चरम पर पहुंच गया और साभी जूनियर छात्रों ने ने सीनियरों की कुटाई कर दी।

MP MANIT News : सीनियारों की पीटाई

अब जब सीनियारों की पीटाई हुई तो वो भी कहा शांत बैठने वाले थे। काॅलेज देर रात इसी बात को लेकर जमकर बवाल मचा और दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट भी ऐसा कि कैंपस में चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब काॅलेज प्रशासन को इस बात की जनकारी मिली तो उनके द्वारा मामला शांत कराने की कोशिश की गई। जब उनको लगा कि अब यह मामला उनसे नहीं संभल सकता तो उनके द्वारा कमला नगर थाने पर पुलिस को सूचना दी गई।

Read Also : AR Murugadoss Sivakarthikeyan : फिल्म ‘दिल मद्रासी’ का टीजर जारी

पुलिस ने मामले को शांत कराया

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मामले को शांत कराने के लिए उन्हें हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ना। लेकिन अब कॉलेज कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि डायरेक्टर के इशारे पर पुलिस ने छात्रों को दौड़ा.दौड़ा कर पीटा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि अपने रूम में पढ़ाई कर रहे निर्दोष छात्रों को भी पुलिस पीटा है। छात्रों का कहना है उनमें डर का माहौल बना हुआ है।

Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button