Best Breakfast Ideas : सुपरवुमन के लिए 12 सुपर नाश्ता

Super Breakfast for Superwomen

Best Breakfast Ideas : सुपरवुमन के लिए सुपर नाश्ता

Best Breakfast Ideas : आज औरत किसी सुपरवुमेन से कम नहीं है चूंकि वे पुरूषों से कंधा मिलाकर चल रही हैं। साथ ही महिलाएं घर और बाहर दोनों की देखरेख करती हैं जिसके कारण उनके पास अपने लिए समय नहीं बचता है। पूरे घर का ख्याल रखने वाली महिला खुद अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख पाती है। जबकि कामकाजी महिलाओं का खान-पान आम महिलाओं की अपेक्षा और भी न्यूट्रीशियस और स्वास्थ्यवर्धक होना चाहिए।

उनके खाने में विटामिन, जिंक, प्रोटीन और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होनी चाहिए। कामकाजी महिलाओं को सुबह का नाश्ता जरूर करना चाहिए जिसमें ऊर्जावर्धक चीजें होनी बेहद जरूरी हैं। इसके लिए वो दूध, दलिया, कॉर्नफ्लेक्स, फल, पोहा, उपमा, ब्रेड, मक्खन जैसी चीजों का प्रयोग कर सकती हैं।

तली हुई चीजों से सुबह के नाश्ते में बचना चाहिए। अगर महिलाओं को नाश्ता बनाने का समय नहीं मिलता है तो वो फल और दूध का सेवन जरूर करें ताकि उसकी ऊर्जा में कोई कमी ना आ पाये। हो सके तो ड्राई फूट का इस्तेमाल भी नाश्ते में किया जा सकता है। तो आइए जानते है कि सेहतमंद नाश्ते कैसा हो:-

1. स्वस्थ से भरपूर मिनी सैंडविच विथ एग (Best Breakfast Ideas)

साबुत अनाज की ब्रेड हमें कई प्रकार के पोषक लाभ देती हैं। इसके अलावा सब्जियां जैसे सलाद पत्ता और लीन मीट से तैयार मिनी सैंडविच स्वस्थ नाश्ता का विकल्प हो सकता है। साथ ही सैंडविच में आप एक अंडा भी बीच में डाल कर खा सकते है जोकि आपके सेहत के लिए ओर भी सेहतमंद रहेगा।

2. अच्छा नाश्ता होता हैं फलों का सलाद (Best Breakfast Ideas)

कोई भी फल आपके नाश्ते के लिए अच्छा होता हैं, लेकिन सेब एक स्वास्थ्यप्रद फल माना जाता है। यह सुपर फल आपको एनर्जी और लंबे समय तक भूख के स्तर को बनाए रखने में मदद करने के अलावा स्वास्थ्य लाभ भी देता है। ताजा कटा सेब का सलाद, नारंगी के टुकड़े और या अंगूर स्नैक्स का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।

Best Breakfast Ideas : सुपरवुमन के लिए सुपर नाश्ता

3. दही के साथ नट्स (Best Breakfast Ideas-Nuts with Yogurt)

नट्स एक स्वस्थ असंतृप्त वसा हैं। मूंगफली और मिक्सड नट्स भूख को शांत रखते हैं। लेकिन इसमें मौजूद उच्च वसा सामग्री के कारण इसे संयम से खाना चाहिए। थोड़े से नट्स खाने से ही आपको आवश्यक पोषक तत्व और कैलोरी मिल जाती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही इसे दही में डालकर खाई जाए तो उसका मजा अलग ही होता है और सेहतमंद भी होता है।

4. फाइबर के लिए लें साबुत अनाज (Best Breakfast Ideas)

साबुत अनाज न केवल आपको भरे हुए का एहसास कराता है बल्कि विशेष रूप से आपकी फाइबर के लिए दैनिक पोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए लो फैट डिप के साथ जोड़ा जा सकता है।

5. उत्कृष्ट नाश्ता है स्मूदी (Best Breakfast Ideas)

मिल्क शेक और स्मूदी एक उत्कृष्ट नाश्ते का विकल्प हैं। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसे अपने मनपसंद फल, दही, फ्लैक्स ऑयल या अन्य स्वस्थ विकल्प के साथ ले सकते हैं। आपके भोजन के बीच के समय में लेने से स्मूदी आपको तृप्त रखती हैं।

6. संडे हो या मंडे रोज खाए उबला अंडा (Best Breakfast Ideas)

भूख लगने पर आप उबले अंडे को खाने से आपकी भूख शांत हो जाती है। उबला अंडा न केवल पकाने में सरलतम होता है, बल्कि आपके सुबह के नाश्ते के लिए यह एक स्वस्थ विकल्प भी हैं। साथ ही इसको खाने से शरीर को प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो कि सारा दिन काम करने के लिये जरुरी होता है।

7. स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता है पोहा (Poha is a healthy breakfast)

राइस क्रिस्प भारतीय घरों में पोहा लोकप्रिय नाश्ता है जो काफी स्वास्थ्यवर्धक होता है। लेकिन सुबह के नाश्ते में पोहा हल्के नमक वाला बनाकर खाएं। कॉर्नफ्लैक्स और ओट्स के अलावा, आप अपने बच्चों को चॉकलेट, हनी और फट फ्लैवरड ब्रेकफास्ट भी दे सकते है, पर उसकी मात्रा बहुत च्यादा नहीं होनी चाहिये।

8. एक्स्ट्रा एनर्जी के लिए ओट्मिल सुबह (Oatmeal for extra energy)

सुबह एक कटोरी ओट्मिल खाने से शरीर को एक्स्ट्रा एनर्जी मिलती है। इसमें हाईफाइबर होता है जो शरीर में ब्लड़ सुगर की मात्रा को बैलेंस रखता है और व्यक्ति को मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाता है।

Best Saag : क्या आप खाते हैं ये साग, जानें फायदे

Best Breakfast Ideas : सुपरवुमन के लिए सुपर नाश्ता

9. पोषक तत्व को पूरा करता कॉर्नफ्लैक्स (Best Breakfast Ideas)

कॉर्नफ्लैक्स में कार्बोहाइड्रेट, आयरन और विटामिन बी कॉम्पलेक्स होता है जो ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए नाश्ते में सबसे अच्छा विकल्प होता है। इसे आप दूध में भिगोकर आसानी से फटाफट खा सकते है। इसके सेवन से शरीर में सभी पोषक तत्व पूरे हो जाते है और बॉडी में मॉश्चर भी बना रहता है।

10. बेहतरीन नाश्ता है दलिया (Oatmeal is a Great Breakfast)

नाश्ते में सबसे बेहतरीन आईडिया, दलिया का है। इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स और फाइबर होते है जो ब्लड़ सुगर को मेंटेन रखते है। अगर आप कुछ मीठा खाने के शौकीन है तो इसे दूध में भिगोकर बनाएं, वरना सब्जियों को डालकर पका लें।

Best Tips for Long Life : दीर्घायु पाने के 10 बेहतरीन टिप्स

11. सफेद छोले का सलाद (Best Breakfast Ideas-White Chickpea Salad)

सफेद छोले को उबालकर खाना हमेशा से ही स्वास्थ्यवर्धक रहा है। लेकिन इसे स्वादिष्ट बनाकर खाया जाए तो सेहत के साथ स्वाद भी बना रहेगा। इसके लिए आप छोले का उबालकर उसमें कच्ची सब्जियां जैसे टमाटर, मिर्च स्वाद के लिए, खीरा, प्लाज आदि मिलकर खा सकते है। यह नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प होता है चूंकि यह सेहतमंद होने के साथ ही बनाने में समय भी कम लेता है।

Benefits of Amla : जानें आंवला की Best औषधीय उपयोगिता के बारे में

12. ककड़ी एक फायदे अनेक (Best Breakfast Ideas)

इस उमस भरे मौसम में आज हरेक व्यक्ति सेहतमंद रहना चाहता है और इसके लिए वे ना जाने कितने ही टोटके अपनाते रहते है। कभी कोई जीम तो कभी ब्यूटीपार्लर के चक्कर लगाते रहते है। यू तो प्रकृति ने मनुष्य को बहुत सी ऐसी चीजें दी है जिनके सेवन से वह खुद को स्वस्थ रख सकता है लेकिन ककड़ी भी उनमें से एक है। कच्ची ककड़ी में आयोडीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जिससे यह कई रोगों से बचाव करती है।

Join Us on Whats-app | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button