Benefits of Amla : जानें आंवला की Best औषधीय उपयोगिता के बारे में
Benefits of Amla: Know about the medicinal usefulness of Amla.

Benefits of Amla : प्राचीन समय से ही आंवला भारतीय खानपान का एक अभिन्न हिस्सा रहा है। आंवला का अचार, चटनी, मुरब्बा, भारतीय खाना का हिस्सा रहे हैं। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, और न्यूट्रिएंट्स (Amla contains abundant vitamins, minerals, and nutrients) पाए जाते हैं जो शरीर के साथ-साथ हमारे दिमाग को भी लाभ पहुंचाते हैं।
अगर आंवले के औषधीय गुण (Medicinal properties of Amla) के बारे में बात करें तो यह शरीर के त्वचा से लेकर बालों तक को कई फायदे पहुंचाता हैं। आंवले में भारी मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। आंवले के पोषक तत्व (Amla Nutrients) हमारे शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। कहने का मतलब अगर आप किसी भी रूप में आंवले का सेवन करेंगे तो आपको फायदा ही मिलेगा।
मजबूत इम्यून सिस्टम (Benefits of Amla)
आपको तो पता ही होगा कि गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए मजबूत इम्यून सिस्टम का होना जरूरी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि कि इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए आहार में नियमित व्यायाम के साथ.साथ पौष्टिक आहार भी शामिल करना चाहिए। मौसम के अनुसार शरीर के लिए पौष्टिक और उपलब्ध फलों व सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा। इन्हीं स्वास्थ्यवर्धक फलों में से एक है आंवला का फल।

आंवले के सेवन से फायदे (Benefits of Amla)
वैसे तो आंवला आकार में छोटा होता है लकिन यह फल शरीर को शुद्ध करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। शरीर के विषाक्त पदार्थ को आंवले में मौजूद पोषक तत्वों आसानी से बाहर निकाल देते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो आंवले के सेवन से आपको कई फायदे मिलेंगे। तो आइए जानते हैं आंवले के सेवन से होने वाले कुछ फायदो के बारे में।
Best Health Tips : व्यायाम करने के लिए कैसी हो आपकी दिनचर्या
विटामिन सी की मात्रा (Benefits of Amla)
आँवले में रसायनिक संरचना का विश्लेषण किया जाय तो प्रतीत होता है कि इसमें विटामिन सी की मात्रा अधिक रहती है।आंवले को प्रकृति ने ऐसा वरदान प्राप्त है कि सूखने, घिसने, जलाने और उबालने पर भी इसके गुण, धर्म ज्यों के त्यों बने रहते हैं। एक छोटे से आंवले में तीन संतरे के बराबर विटामिन सी की मात्रा पायी जाती है।
Health Knowledge : जानें क्यों होती हैं ये बीमारियां
रक्त के समस्त विकार मिटते हैं (Benefits of Amla in Hindi)
महर्षि चरक के अनुसार (Maharishi Charak), आंवला स्वाद में कसैला, मधुर, गुणों में शीतल, अम्ल युक्त वात, पित्त व कफ का शमन करने वाला है। आंवले का यदि लगातार उपयोग किया जाय तो बहुत सी बीमारियां पास में नहीं आयेंगी। आंवले के सेवन से रक्त के समस्त विकार मिटते हैं और आमाशय, मूत्राशय एंव फेफड़ों की बीमारियां नहीं रहती और नेत्रों की ज्योति बढ़ती है। बवासीर में आंवला एवं गिलोय के स्वरस को 6-6 ग्राम की मात्रा में मट्ठा या दही के साथ सेवन करने से बवासीर में रक्त स्राव बंद हो जाता है।

रक्त पित में लाभकारी (Benefits of Amla in Hindi)
नकसीर के छूटने पर आंवले को घी में भूनकर पीसकर सिर पर लेप कर लें अथवा आंवले के पत्तों को कपूर के साथ जल में पीसकर सिर पर लेप करने से नकसीर का आना तुरन्त रूकने लगता है। यदि आंवले को दही के साथ सेवन करें तो रक्त पित में काफी लाभ मिलता है। रक्तस्राव होने पर आंवले का रस शहद अथवा मिश्री मिलाकर लें तो राहत मिलती है।
Best Health Tips : जानें कौन सी सब्जी है अनके बीमारियों की अचूक औषधि
मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद (Benefits of Amla)
मधुमेह के रोगियों को सूखे आंवले एवं जामुन के बीज की मीगों को समान मात्रा में लेकर चूर्ण तैयार करना और बिना भोजन के प्रातः ही गाय के दूध के साथ अथवा पानी में एक बड़ी चम्मच प्रतिदिन लेने से डाइबिटीज में विशेष लाभ होता है। एक ताजा आंवला प्रतिदिन सेवन करने से शरीर को विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा मिल जाती है और त्वचा में झुर्रियां नहीं पड़ती और सौन्दर्य में वृद्धि होने लगती है।



