Pre-Bridal Makeup : इन बातों का रखें ख्याल और पाएं चांद सी खूबसूरती
Before pre-bridal makeup, keep these things in mind and get beauty like the moon.

Pre-Bridal Makeup : शादी एक ऐसा अवसर होता है जिसमें खूबसूरत लगना सभी को अच्छा लगता है। सभी लोगों की निगाहें ब्राइड पर होती हैं। पहले तो दुल्हनें बस शादी वाले दिन ही तैयार होती थी और उन्हें तैयार उनकी सखी, भाभी, बहन, चाची, मामी करती थी। तब भी उनका रूप निखरा निखरा लगता था क्योंकि उससे पहले वो कभी अधिक तैयार ही नहीं होती थीं। समय अनुसार मेकअप करने के तरीकों (ways to do makeup) में बदलाव आया। अब संबंधियों की जगह ब्यूटी पार्लर (beauty Parlour) ने ले ली है। लोग कुछ माह पूर्व ही अपनी पसंद के ब्यूटी पार्लर में बुकिंग करवा लेते हैं।
पहले समय में लड़कियों को एक दो महीने पहले से ही घर से बाहर अधिक नहीं निकलने दिया जाता था घर पर ही रहकर वे हल्का उबटन लगा कर त्वचा साफ करती थीं और धूप से स्वयं को बचा कर रखती थी ताकि उनकी त्वचा निखरी रहे। माता-पिता भी लड़की की डाइट पर विशेष ध्यान देते थे। दूध, दही, मक्खन और मेवे खाने को देते थे।
अब तो लड़कियां शादी से दो चार दिन पहले तक भी ऑफिस जाती हैं या शापिंग करती रहती हैं। बस वे प्री-बाइडल के लिए समय निकाल कर ब्यूटी पार्लर चली जाती हैं ताकि उनकी त्वचा चमकदार रहे और वे शादी के दिन खूबसूरत लग सकें। यह सच है प्री-ब्राइडल मेकअप आपकी खूबसूरती निखारने में बहुत बड़ा रोल अदा करता है। इससे आपकी त्वचा दुरूस्त और चमकदार रहती है।

अगर आप भी दमकता रूप चाहती हैं तो जरूरी है शादी से पहले प्री-ब्राइडल करवायें और चांद सी खूबसूरती पायें।
Read Also : स्नान कैसे करें ताकि आप हमेशा रहें स्वस्थ्य
त्वचा की सफाई (Pre-Bridal Makeup)
शादी से एक महीना पहले ही त्वचा की सफाई पर विशेष ध्यान दें। अगर आप जाॅब पर जाती हैं तो वापिस आकर कच्चे दूध को चेहरे, बाजू, हाथों और गर्दन पर रूई के फाहे से लगाएं और कुछ देर बाद ताजे पानी से हाथ मुंह धो लें। मार्केट में डीप क्लींजर मिलते हैं। उससे त्वचा की गहराई तक सफाई हो जाती है।
फेस पर माइल्ड फेश वाॅश का प्रयोग करें। नहाने के बाद पूरी बाॅडी पर माश्चराइजर लगाएं। रात्रि में चेहरा, हाथ, पांव, बाजू साफ कर सोएं और सोते समय भी हल्का सा माश्चराइजर लगा लें। सप्ताह में कम से कम दो तीन बार फेस पैक लगाएं। लाभ मिलेगा। फैस पैक अच्छी कंपनी का लें।
संतुलित आहार (Balanced Diet)
त्वचा की चमक (skin glow tips) बनाए रखने के लिए क्रीमों से अधिक रोल संतुलित आहार का होता है। विशेषकर दुल्हन बनने जा रही लड़कियों को तो अपनी त्वचा की खास केयर की आवश्यकता होती है। दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पिएं। नींद पूरी और गहरी लें। अच्छा पौष्टिक आहार लें। इससे आपकी स्किन ग्लो करेगी। शापिंग के दौरान स्ट्रेस को दूर रखें। स्ट्रेस से आपका चेहरा थका हुआ और मुरझाया हुआ लगेगा। बेवजह के तनाव न पालें। थोड़ा समय योगा और मेडिटेशन को दें ताकि चेहरा एकदम ताजगी भरा रहे।
Best Beauty Tips : एक दिन अपने लिए, संडे के संडे करें अपनी देखभाल, जानें कैसे
घरेलू उबटन (Pre-Bridal Makeup)
विवाह से एक माह पूर्व से ही चेहरे, बाजू, गर्दन पर हल्दी व नीम का पेस्ट लगाएं और कुछ समय के अंतराल बाद नहा लें। त्वचा में ग्लो बना रहेगा।
फेशियल (According to Skin Facial)
आजकल ब्यूटी, क्लीनिक्स में फेशियल में कई वैरायटी है जैसे पिंपल्स, एक्ने व स्पाट्स के लिए अपनी ब्यूटीशियन से मिलकर अपनी त्वचा अनुसार कौन सा फेशियल उचित है। वही लें। विवाह, समारोह के समय गोल्ड, डायमंड व पर्ल फेशियल (Gold, Diamond and Pearl Facial) अधिक अच्छे होते हैं। हर्बल, फ्रूटक्रीम वाला फेशियल भी ठीक होता है। चाहें तो क्रीम के साथ आप एपल, स्ट्राबेरी, पीच, खीरा जूस भी मिलवा सकते हैं। इससे त्वचा को न्यूट्रिशंस (skin nutrition) मिल जाएंगे और त्वचा अधिक निखरी-निखरी लगेगी।
Health Bath Tips : जानें, कैसे करें स्नान ताकि आप हमेशा रहें स्वस्थ्य
ब्लीच का प्रयोग (Bleach Tips)
अगर प्रथम बार ब्लीच का प्रयोग करना हो तो पहले उसे त्वचा पर टेस्ट कर लें क्योंकि ब्लीच से कई बार सेंसिटिव त्वचा पर एलर्जी हो जाती है। टेस्ट करने के बाद अगर त्वचा प्रभावरहित हो तो विवाह से कम से 15 दिन पूर्व ब्लीज करवा लें ताकि आपको पता रहे कि ब्लीच आपको सूट करती है। प्री-बाइडल पैकेज में स्पेशल ब्लीच की जाती है। आप वहीं से ही ब्लीच करवाएं। शादी से पूर्व एक या दो बार ब्लीच करवाएं। ब्लीच आपकी बाॅडी के बालों का रंग आपकी त्वचा से मैच कर देता है। इससे त्वचा अधिक गोरी लगती है।
वैक्सिंग करवाएं (Pre-Bridal Makeup)
प्री-बाइडल पैकेज में वैक्सिंग का ऑप्शनन भी होता है। ऐसे में वैक्सिंग वहीं से करवाएं। आपको इसका फैसला पहले लेना होगा कि आप हाथ, बैक, पांव और टांगों की ही वैक्सिंग करवाना चाहते हैं या पूरी बाॅडी की वैक्सिंग करवाना चाहती हैं क्योंकि पैकेज उसी आधार पर निर्धारित होगा। वैसे आजकल लड़कियां फुल बाॅडी वैक्सिंग को ही प्रिफर करती हैं।
Relationship Tips : आखिर क्यों खोता जा रहा है सच्चा प्यार
मैनीक्योर और पेडीक्योर (Manicure & Pedicure)
किसी किस प्री-बाइडल मेकअप (Pre-Bridal Makeup) में मैनीक्योर और पेडीक्योर होता है। किसी में नहीं, क्योंकि अधिकतर लड़कियां मेनीक्योर, पेडीक्योर अपने रूटीन के पार्लर से करवाना पसंद करती हैं पर कोशिश करें। प्री बाइडल पैकेज में इसे भी रखे। पेडीक्योर, मेनीक्योर में आपके हाथों व पैरों की सफाई के साथ मसाज हो जाती है और नाखून भी साफ हो जाते है। दो दिन पूर्व ही मेनीक्योर, पेडीक्योर करवा लें। नेल पेंट ड्रेस कलर के अनुसार उसी दिन लगवाएं।
Best Makeup for Women : सौंदर्य वृद्धि के कारगर घरेलू नुस्खे, जानें
अच्छी कंपनी के ब्यूटी प्राॅडक्ट्स ही खरीदें
विवाह से एकदम पूर्व और बाद में नए ब्यूटी प्राॅडक्ट्स न प्रयोग करें क्योंकि आप जानते नहीं कि वो आपकी त्वचा पर सूट करते हैं या नहीं। हां, आप ऐसा कर सकते हैं कि जो प्राॅडक्ट्स आप प्रयोग करते हैं, उनके विभिन्न शेड्स ट्राई कर सकते हैं जिससे आपको पता चल सके कि आपको कौन से शेड्स सूट करते हैं ताकि उन्हीं को खरीदा जा सके।




