स्नान करने से पहले शौच, दातुन, मंजन आदि दैनिक कामों को बड़े ध्यान से पूरा करना चाहिए।
स्नान करने के लिए यदि प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग करना हो तो मूंग की दाल के बेसन से अच्छी तरह मलकर शरीर के मैल को दूर करना चाहिए।
प्रतिदिन सुबह शाम स्नान करना चाहिए। इससे शरीर को अधिक सुख व आराम मिलता है।
स्नान के पूर्व पानी, साबुन, शैम्पू तेल व उबटनों की यथा स्थान तैयारी कर लेनी चाहिए।