Best Beauty Tips : एक दिन अपने लिए, संडे के संडे करें अपनी देखभाल, जानें कैसे

Best Beauty Tips : आज के रोजमर्रा की भागती दौड़ती जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपनी ओर अर्थात् अपने हाथ-पैरों, चेहरे व बालों की ओर हम विशेष ध्यान नहीं दे पाते, इसलिए संडे का दिन अपने लिए रखें और निखारें अपना सौंदर्य।
चेहरे की देखभाल (Face Care)
चेहरे की देखभाल अत्यंत आवश्यक है। रोज की धूल-मिट्टी के प्रकोप से चेहरा बेजान हो जाता है। चेहरे को अच्छी तरह क्लींजिंग मिल्क की सहायता से साफ करें। उसके पश्चात किसी अच्छी क्रीम से चेहरे की मसाज करें। मसाज के पश्चात् स्टीम लें व चेहरे की त्वचानुसार पैक लगाएं। पैक सूखने पर उसे धो लें। चेहरा साफ व निखरा हुआ सा प्रतीत होगा।
बालों का कैसे रखें ख्याल (How to take care of hair)
पसीने, धुएं, धूप, हवा आदि से बाल एकदम रफ हो जाते हैं, इसलिए इन्हें हफ्ते में दो बार अवश्य धोएं परंतु संडे को इनकी देखभाल विशेष रूप से करें। इसके लिए सबसे पहले किसी अच्छे तेल से बालों की जड़ों में अच्छी तरह मालिश करें। फिर तौलिये बालों को स्टीम दें यानी टाॅवल को गर्म पानी में भिगोकर बालों में करीब 15.20 मिनट तक लपेटें। उ
सके पश्चात् किसी अच्छे शैम्पू से बालों को धोएं। कंडीशनर का प्रयोग भी अवश्य करें। एक मग पानी में आधा नींबू का रस डालें व कंडीनशनर की तरह इस्तेमाल करें। बाल रेशम से मुलायम व चमकीले हो जाएंगे।

हाथों की सफाई (Cleaning Hands)
हाथों से हम प्रतिदिन कितने काम करते हैं इसलिए सब अंगों की तरह हाथों की देखभाल भी बहुत जरूरी है। सप्ताह में रविवार के दिन आप ब्यूटी पार्लर में जाकर मैनीक्योर करवाएं या घर पर ही करें।
सबसे पहले नाखूनों से नेल रिमूवर की सहायता से नेल पाॅलिश हटाएंए फिर गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमकए शैम्पू की कुछ बूंदें आधे नींबू का रस मिलाकर उसमें हाथों को कुछ समय तक डुबोए रखें। किसी मुलायम ब्रश की सहायता से हाथों व नाखूनों की सफाई करें।
तत्पश्चात् किसी अच्छी किस्म की कोल्ड-क्रीम से हाथों की मसाज करें व नेलपाॅलिश लगाएं। त्वचा कोमल भी लगेगी व हाथ सुंदर भी।

पैरों की देखभाल (Foot Care Tips)
हाथों की तरह पैरों की सफाई भी बहुत जरूरी है। हफ्ते भर की थकान व धूल मिट्टी से गंदे पैरों की सफाई के लिए संडे के संडे करें पैडीक्योर। इसके लिए भी गुनगुने पानी में शैम्पू की कुछ बूंदेंए नमकए नींबू का रस मिलाएं व उसमें पैर डुबोए रखें।
फिर मुलायम ब्रश की सहायता से एड़ियों को साफ करें व पोंछकर कोल्डक्रीम से मसाज करें। पैडीक्योर करने के बाद यदि आप थोड़ी देर जुराबें पहन लें तो ज्यादा बेहतर रहेगा।
Health Bath Tips : जानें, कैसे करें स्नान ताकि आप हमेशा रहें स्वस्थ्य
कुहनियों की देखभाल (Elbow Care Tips)
संडे के दिन कुहनियों को नींबू के छिलके से रगड़कर साफ करें। उनका कालापन भी दूर होगा और वह मुलायम भी रहेगीं।
होंठों की देखभाल (Lip Care Tips)
रोज लिपस्टिक लगाने से होंठ काले पड़ जाते हैं। संडे के दिन होंठों पर गुलाब की पखुड़ियों को पीसकर लगायें व लिपस्टिक का प्रयोग न करें। होंठ मुलायम व गुलाबी-गुलाबी हो जाएंगे।

काली व घनी आइब्रो (Black and Thick Eyebrows)
हफ्ते के आखिरी दिन यानी संडे के दिन किसी कारणवश यदि आप ब्यूटीपार्लर न जा पाएं तो आइब्रो के अनावश्यक बाल प्लकर की सहायता से हटायें। आइब्रो पर जैतून के तेल से मालिश करें। इससे वह काली व घनी रहेंगी।
Relationship Tips : पति-पत्नी संबंध, कद्र करें एक दूसरे की भावनाओं की
गर्दन को कैसे करें साफ (How to Clean the Neck)
रोज नहाते समय व तैयार होते समय हम गर्दन की प्रायः उपेक्षा करते हैं। अतः संडे के दिन गर्दन की सफाई पर विशेष ध्यान दें। सुबह उठकर नहाने से पहले गरदन की एक-दो मिनट मालिश करेें तथा हल्दी व नींबू के रस को मिलाकर उबटन तैयार करके गर्दन पर लगाएं। इससे गरदन का रंग साफ होगा। मेकअप करते समय भी चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी फाउंडेशन लगाएं।



