TikTok Spicy Chip Challenge : चिप्स खाने से 14 साल के लड़के की मौत, जानें कैसे और कहां हुई यह घटना

TikTok Spicy Chip Challenge : 14 year old boy died after eating chips, know how and where this incident happened

TikTok Spicy Chip Challenge : ‘वन चिप चैलेंज’ एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है और इसबार सुर्खियां बंटारेने का कारण कोई मजेदार सोशल मीडिया वीडियो नहीं है, बल्कि एक लड़के की मौत हो जाने से है। जीं हां, टिकटॉक के वन चिप चैलेंज में हिस्सा लेने वाले अमेरिका के एक 14 साल के लड़के को आपने जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी के अनुसार वह लड़का यहां मैसाचुसेट्स के वॉर्सेस्टर में रहने वाला था। कहा जा रहा है कि उसकी अत्यधिक मसालेदार चिप्स खाने के बाद मृत्यु हो गई।

लड़के के मां ने बताया कि उनके बेटे ने तीखी चिप्स खाई थी। चिप्स खाने के तुरंत बाद उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। लड़के को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उपस्थित डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानिय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। लड़के के विसरा को सुरक्षित रखा गया है।

आपको बाता दें कि मृतक लड़के नाम हैरिस वोलोबा था और वह वॉर्सेस्टर में डोहर्टी मेमोरियल हाई स्कूल का छात्र था। उसकी मां ने बताया कि उसने वन चिप चैलेंज में हिस्सा तब लिया था जब वह स्कूल में था। मां द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसने अत्यधिक मसालेदार चिप्स खा ली और तुरंत उसके पेट में दर्द होने लगा।

जानकारी मिलने पर परिवार उसके स्कूल पहुंचा। स्कूल से हैरिस को तत्काल घर लाया गया। हैरिस बेहोश हो गया था। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हैरिस की मां का मानना है कि उसके बेटे की मृत्यु चैलेंज में हिस्सा लेने के कारण मसालेदार चिप्स खाने से हुई है।

बास्केटबॉल के एक उभरता सितारा था हैरिस

हैरिस के स्कूल के अधीक्षक राचेल मोनारेज ने कहा कि हमने बास्केटबॉल के एक उभरते सितारे हैरिस वोलोबा को खो दिया है। एक मां और शिक्षक के रूप में मैं कल्पना नहीं कर सकती कि यह उनके परिवारए दोस्तों और शिक्षकों पर कितना कठिन है। मेरा दिल उन सभी के लिए है जो उन्हें जानते थे और उनसे प्यार करते थे।

पाकी कंपनी की थी चिप्स

पाकी कंपनी द्वारा यह चिप्स बनाई गई है। यह चिप्स एक ताबूत कंटेनर में आता है। इसमें चेतावनी भी लिखी रहती है कि इससे बच्चों को दूर रखें और इसे केवल वयस्कों को खाना चाहिए। चेतावनी में यह भी लिखा हुआ है कि अगर लोगों को सांस लेने में परेशानी होए बेहोशी हो या लंबे समय तक मतली हो तो उन्हें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

 वन चिप चैलेंज 2016 में शुरू हुआ था

आपको बता दें कि वन चिप चैलेंज 2016 में शुरू हुआ था। इस चैलेंज का मकसद ब्रांड की मार्केटिंग था। इसमें दुनिया के सबसे मसालेदार टॉर्टिला चिप्स में से एक को खाने के लिए कहा जाता है। चैलेंज में हिस्सा लेने वाला खुद इसे रिकॉर्ड करता है। इस चैलेंज में बिना पानी पिए चिप्स खाना होता है।

Back to top button
praktijkherstel.nl, | visit this page, |visit this page, | Daftar Unibet99 Slot Sekarang , | bus charter Singapore