Women Reservation in MP : सरकारी नौकरियों में अब 35% आरक्षण
MP Women Reservation: Now 35 percent reservation for women in government jobs

Women Reservation in MP : सभी को पता है कि आने वोले दिनों में मध्यप्रदेश में विधान सभा का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ भाजपा चुनाव पूर्व आपनी तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में शिवराज सरकार ने चुनाव की तारीखों के ऐलान और आचार संहिता जारी होने से पहले आधी आबादी को साधने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण (Women reservation in government jobs in Madhya Pradesh) की।
महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण (Women Reservation in MP)
प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) की सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत का आरक्षण देने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि महिलाओं को अब सीधी भर्ती में 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सीएम शिवराज द्वारा जारी किए गए इस घोषणा के बाद वहां की सामान्य प्रशासन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार अब वन विभाग को छोड़कर सभी विभागों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का फार्मूला लागू होगा।
Shivraj Government का एक और बड़ा कदम
इसमें काई दो राय नहीं प्रदेश की भाजपा सरकार योजनाएं लाकर वहां महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करती रही है, चाहे लाडली बहना योजना हो या फिर महिलाओं को आरक्षण जैसी योजनाएं। महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण को शिवराज सरकार का एक और बड़ा कदम बताया जा रहा है।
महिला दिवस पर किया था ऐलान
गौरतलब है कि बीते दिनों सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिला दिवस पर इसको लेकर ऐलान किया था कि महिलाओं के आरक्षण में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने घोषणा की थी अभी पुलिस विभाग में बेटियों की भर्ती केवल 30 प्रतिशत होती थी अब इसे बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर रहा हूं बाकी जितनी भी नौकरियां हैं, उनमें भी 35 प्रतिशत भर्ती बेटियों की ही होगी।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023)
आने वाले नवंबर माह में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। लगभग दो दशक से सत्ता में काबिज भाजपा को एंटी एंइनकंबेसी फैक्टर की चिंता सता रही है। ऐसे में पार्टी ने जहां एक तरफ टिकट बंटवारे में बड़े फैसले करते हुए दिग्गजों को उतारा है तो दूसरी तरफ चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले शिवराज सिंह चौहान हर दिन कोई बड़ी घोषणा कर रहे हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि हर राज्य की सत्तासीन पार्टी चुनाव पूर्व ऐसी घोषणाएं करती हैं।
Religion : संक्षिप्त में जानें धर्म का वास्तविक स्वरूप
लाडली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana)
अगर मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की बात करें, तो अब तक इसके तहत आने वाली महिलाओं को सरकार ने 5 करोड़ से ज्यादा की राशि दी है। ऐसी महिलाओं की संख्या लगभग 1.31 करोड़ है। 1250 रुपए हर महीने सभी के खातों में दिए जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने इसे आगे बढ़ाकर 3000 और फिर 10000 करने का वादा भी किया है। इसके अलावा लाडली बहना योजना और उज्ज्वला योजना के तहत हर रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने का भी शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है।



