MP Today News : डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं ने खोया याददाश्त, जानें क्या है मामला

MP Today News: 5 women lost memory after delivery, know what and where is the matter

5 women lost memory after delivery
5 women lost memory after delivery

MP Today News : प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के रीवा स्थित गांधी स्मृति चिकित्सालय के गायनी विभाग में एक अजीब घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां डिलीवरी के बाद 5 महिलाओं की याददाश्त कमजोर हो गई। वे अपने परिवार के सदस्यों को पहचानने में असमर्थ हो गईं। इस असामान्य स्थिति ने चिकित्सकों को भी चौंका दिया है और अस्पताल में खलबली मच गई। इन महिलाओं का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा हैए जिनमें से तीन की हालत सामान्य बताई जा रही है।

प्रियजनों को पहचानने में असमर्थ (MP Today News)

बताया जा रही है कि गांधी स्मृति चिकित्सालय के गायनी विभाग में पांच महिलाओं का सीजेरियन ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद उन्हें सामान्य वार्ड में भेजा गयालेकिन उनकी चेतना में कोई सुधार नहीं आया। जब महिलाओं ने काफी समय तक होश में आने के कोई संकेत नहीं दिए तो उनके परिवार वालों की चिंताएँ और बढ़ गईं। और जब बाद में महिलाओं को होश आया तो वे अपने प्रियजनों को पहचानने में असमर्थ थीं। इसके कारण उन महिलाओं के परिवारजन भी घबरा गए।

Read Also : Attractive Personality के लिए त्वचा की कैसे करें देखभाल, यहां जानें

दो महिलाओं की स्थिति गंभीर (MP Today News)

बताया जा रहा है कि दो महिलाओं की स्थिति अत्यधिक गंभीर है। इस अप्रत्याशित खबर के बाद पूरे अस्पताल प्रशासन में हड़बड़ी मच गई। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा और अन्य चिकित्सकों ने शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इन महिलाओं को उपयुक्त उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए। जिन दो महिलाओं की हालत बहुत अधिक गंभीर बताई जा रही है उनका इलाज प्राथमिकता के आधार पर जारी है।

Read also-Rani Lakshmi Bai Yojana : फ्री स्कूटी से छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने कोशिश

दी गई दवाओं का हो सकता है रिएक्शन

इस बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि इन महिलाओं की ऐसी हालत कैसे उत्पन्न हुई। प्रारंभिक जाँच में चिकित्सकों द्वारा इस बात की संभावना जताई जा रही है कि महिलाओं को दी गई दवाओं का किसी प्रकार का रिएक्शन हुआ हो सकता है। हालांकिए यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस घटनाक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है या नहीं। फिलहाल चिकित्सक इस स्थिति में सुधार लाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button