Viral Girl Monalisa साउथ इंडिया में करेगी ज्वेलरी की दुकान का उद्घाटन

Viral Girl Monalisa will inaugurate a jewellery shop in South India

Viral Girl Monalisa Latest News
Viral Girl Monalisa Latest News

Viral Girl Monalisa News : महाकुंभ 2025 में सुंदर नीली आंखों वाली इंटरनेट सनसनी बनी मोनालिसा अब फिल्म की ट्रेनिंग ले रही है। मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली है यह तो सभी को पता होगा हीं। चर्चा में आने के बाद मोनालिसा को कई विज्ञापन में काम करने का मौका भी मिला लेकिन उसने सभी को नकार दिया।

अब ऐसा सुनने को मिल रहा है कि उसने ज्वेलरी की एक दुकान का उद्घाटन और प्रमोशन करने का फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोनालिसा को दक्षिण भारत क्षेत्र में एक ज्वेलरी की दुकान का उद्घाटन करने का ऑफर आया है। मोनालिसा और उसकी टीम ने इसके लिए हामी भर दी है और शीघ्र ही वह उस शॉप का रिबन काटकर शुभारंभ करेगी।

Read Also : True Rebirth Story : मध्यप्रदेश के स्वर्णलता की पूर्व जन्म की अनोखी कहानी

इन दिनो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जेनरेटेड मोनालिसा के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह फिल्मों के लोकप्रिय गानों पर डांस करते हुए दिखाई दे रही है। कई सोशल मीडिया पर लोग उसके विभिन्न वीडियो को शेयर कर रहे है।

मध्यप्रदेश से प्रयागराज जाने के बाद मोनालिसा की दुनिया बदल गई है। वह यहां रुद्राक्ष और अन्य धातुओं की मालाएं बेचने के लिए आई थी। उसका भोलापन और सुंदर नीली आंखें लोगों को बेहद पसंद आईं और उन्होंने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Read Also : Personality Development : महिलाओं के लिए 8 बेहतरीन टिप्स

बाॅलीवुड फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की भी नजर जब मोनालिसा पर पड़ी तो वे भी उसके भोलेपन ओर नीली आंखों के कायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए सेलेक्ट कर लिया है। अब आगे देखते है कि उसे कहां तक सफलता मिलती है।

Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button