Kids Hair Care : बच्चों की बालों की समस्या

Best Kids Hair Care Tips 2024

Kids Hair Care: Children's Hair Problems
Kids Hair Care: Children’s Hair Problems

Kids Hair Care Tips : बचपन में बालों की सघनता देख मां-बाप व अन्य सभी खुश हो जाते हैं किन्तु कम व कमजोर बाल देखकर बड़े चिन्तित हो जाते हैं। उसे मुंडन कराने की सलाह देते हैं। भारत में वैसे भी बचपन में एक बार मुण्डन कराने की परंपरा (The tradition of tonsuring) है।

भले ही इस परंपरा को धार्मिकता या रूढ़िवादिता के साथ जोड़ दिया गया है किन्तु इसके पीछे छिपे लाभ से अनेक लोग लाभान्वित मिल जाते हैं। आजकल कम आयु में बालों का झड़ना, उसका असमय सफेद हो जाना, उसमें डैंड्रफ (रूसी) होना सबको चिंतित कर देता है।

कारण

बच्चे का कमजोर होना, कुपोषण का शिकार होना, खानपान में पोषक तत्वों का अभाव होना, बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी, सिर के बाल व त्वचा का फंगल, फफूंद से संक्रमित होना, तेज साबुन व तेज शैंपू का उपयोग, बीमारी एवं ऐलोपैथिक दवाओं का दुष्प्रभाव, पर्यावरण प्रदूषण, आधुनिक खानपान आदि।

लक्षण

  • बाल कम होते हैं।
  • कमजोर दिखते हैं।
  • ज्यादा झड़ते हैं, टूटते हैं।
  • असमय सफेद हो जाते हैं।

निदान

खानपान में चाकलेट, बिस्किट, पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, नूडल आदि जैसा जंक फूड बढ़ गया है जो पोषण शून्य होते हैं। कोल्ड ड्रिंक्स जैसे सभी पेय बालों को नुक्सान पहुंचाते हैं। बच्चे भी इन सबके जल्द आदी हो जाते हैं जो अन्य समस्या देने के साथ-साथ बाल को भी बदहाल कर देते हैं।

परंपरागत पौष्टिक खानपान

बच्चों को ऐसी नुक्सानदायक चीजों से बचाएं। परंपरागत पौष्टिक खानपान, दाल, भात, रोटी, सब्जी, दही, सलाद, फल, सूप, जूस आदि का सेवन करना सिखाएं। इसमें विविधता लाकर बच्चों में खानपान की ऐसी प्रवृत्ति को बढ़ाएं। खानपान में आयरन, कैल्शियम, बी काम्पलेक्स, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व हों।

Best Shampoo : ब्रांडिंग के भरोसे नहीं, गुण देखकर चुनें शैंपू

प्राकृतिक शैंपू

प्राकृतिक शैंपू का उपयोग करें। तेज साबुन, रसायनिक शैंपू उपयोग न करें। मुंडन कराएं। इससे अनेक परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Kids Hair Care : बालों को ज्यादा न धोएं

बच्चों के बोलों को आए दिन धोने से बचें। बालों को ज्यादा धोने से वे रूखे हो सकते हैं। ध्यान रखें कि बालों को धोने के बाद उन्हें रगड़कर या झटक कर न सुखाएं।

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करें (Use of Hair Dryer)

हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बच्चों के गीले बालों पर नहीं करें। इससे बाल रूखे हो सकते हैं। बालों को हेयर ड्रायर डेमेज करता है। इसलिए ड्रायर का उपयोग करने से बचे।

Hair Wash Tips : पढ़े और जानें शैंपू करने का सही तरीका

रात में हेयर केयर (Kids Hair Care in Night)

सोने से पहले बच्चों के बालों पर अच्छे तरह से कंघी करें। अगर बाल लंबे हैं तो उन्हें ढीला बांधें। रात में बालों पर क्लिप या पिन नहीं लगाएं। क्योंकि सोते समय इससे बाल उलझ सकते हैं और टूट भी सकते हैं।

Disclaimer: सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए इस लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में न लें। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो अपने डॉक्टर से हमेशा सलाह लें।

​Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button