Health Tips : जानें गंभीर रोगों से सुरक्षा पाने के आसान उपाय

Health Tips: Know easy ways to get protection from serious diseases

हमारी जीवनशैली का तरीका धीरे-धीरे बदल रहा है, और इसके साथ ही हमारी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। कहने का मतलब यह है कि हमारा लाइफ-स्टाइल कुछ ऐसा होता जा रहा है कि व्यक्ति रोगों का शिकार बनता जा रहा है। ऐसा नहीं कि पहले समय में व्यक्ति बीमार नहीं पड़ते थे पर बढ़ती उम्र में ही उन्हें रोग घेरते थे। आज छोटे-छोटे बच्चे, युवा वर्ग भी हृदय रोगों, मधुमेह, कैंसर जैसे रोगों का शिकार बन रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन सब का कारण हमारे द्वारा सही भोजन न ग्रहण करना और गलत व निष्क्रिय जीवन शैली है। अगर हम अपने जीवन में कुछ बातों को शामिल करें तो स्वस्थ जीवन बिता सकते हैं। आइए जानें कुछ आसान रास्ते जिन्हें अपना कर हम स्वस्थ रह सकते हैं।

नाश्ता अवश्य करें

आज अधिकतर लोग व्यस्तता के कारण दिन के सबसे जरूरी आहार नाश्ते को ग्रहण नहीं करते जबकि नाश्ता बहुत ही आवश्यक है। सुबह और रात में एक लंबे समय का अंतराल होता है और इतनी देर हमारा शरीर भूखा रहता है। सुबह शरीर और मस्तिष्क को कार्य करने के लिए एनर्जी की आवश्यकता होती है और यह एनर्जी हमें नाश्ता ही देता है। अगर व्यक्ति सुबह नाश्ता नहीं करता तो दोपहर को वह अधिक भोजन ग्रहण करता है जो मोटापे का कारण बन सकता है।

एक्सरसाइज करें

अगर आप प्रतिदिन 30 मिनट कोई भी एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं तो आपका शरीर व हृदय तंत्रा सुचारू रूप से कार्य करता है और आप हृदय रोगों की संभावना को कम कर सकते हैं।

मेडिटेशन करें (Do Meditation)

कई शोधों से यह प्रमाणित हुआ है कि अगर आप नियमित मेडिटेशन करें तो आप कम स्टेªस अनुभव करते हैंए आपका रक्तचाप नियंत्रित रहता है और आप शारीरिक व मानसिक तौर पर अच्छा महसूस करते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें (Antioxidant rich foods)

फल व सब्जियां एंटी आक्सीडेंटस का अच्छा स्रोत हैं। टमाटरए गाजरए चुकंदर, बंदगोभी व फलों का सेवन करें। टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीआक्सीडेंट पाया जाता है जो कई प्रकार के कैंसर जैसे स्तन कैंसर, पेट व फेफड़ों का कैंसर, आंतों के कैंसर से सुरक्षा देता है। एंटीआक्सीडेंटस फ्री रेडिकल्स से भी सुरक्षा देते हैंए इसलिए एंटीआक्सीडेंटस युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

गहरी नींद लें (sleep deeply)

अगर आप चाहते हैं कि आपका इम्यून सिस्टम स्वस्थ व शक्तिशाली बने तो प्रतिदिन 8 घंटे की नींद अवश्य लें। गहरी व पर्याप्त नींद नए सेल्स की उत्पति में सहायता देती है और मस्तिष्क को आराम पहुंचाती है।

हंसिए और रोग दूर भगाइए

हंसिए और स्वस्थ रहिए, यह सबसे आसान व सस्ता तरीका है स्वस्थ रहने का। अगर आपको हंसी न भी आ रही हो और आप झूठी हंसी भी हंसें तो वह भी आपको लाभ पहुंचा सकती है। जब आप दिल खोलकर हंसते हैं तो शरीर में कुछ ऐसे रसायन जैसे एंडोर्फिन्स उत्पन्न होते हैं जो तनाव, डिप्रेशन. टेंशन दूर करते हैं। नवीनतम अध्ययनों से यह सामने आया है कि हंसने से हृदय रोगियों व कैंसर रोगियों में भी सुधार आता है और व्यक्ति को दर्द कम महसूस होता है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

अपने शरीर की सफाई के प्रति ध्यान दें

शरीर की सफाई, खासकर दांतों की सफाई के प्रति लापरवाही न बरतें। कई शोधों से सामने आया है कि बैक्टीरिया जो मसूड़ों संबंधी रोगों का कारण बनते हैंए हृदय रोगों की संभावना को भी बढ़ाते हैं इसलिए प्रतिदिन अपने दांतों को सुबह और सोने से पूर्व अवश्य साफ करें।

Health Tips : एक्स्ट्रा फिट रहने के लिए अच्छा साधन है होम जिम

अल्कोहल का सेवन न करें (Do not consume alcohol)

अल्कोहल का सेवन भी कई रोगों की संभावना को बढ़ाता है इसलिए इसका सेवन न करें। नवीनतम शोधों से यह सामने आया है कि रेड वाइन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं क्योंकि इसमें फ्लेवोनाइडस एंटीआक्सीडेंट होते हैं जो कैंसर से सुरक्षा देते हैं। इसलिए विशेषज्ञ रेड वाइन के एक ड्रिंक को हानिकारक नहीं मानते पर सीमित मात्रा पर जोर देते हैं।

Health Tips Latest : स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है गप्पें मारना, जानें कैसे

धूम्रपान छोड़ें (Quit Smoking)

धूम्रपान शरीर में कई आवश्यक पोषक तत्वों का हृास करता है जैसे एंटीआक्सीडेंट विटामिन सीए बैटा केरोटीन आदि साथ ही हमारे शरीर को विषैले तत्वों से भर देता है। इन तत्वों के कारण हमारे शरीर में फेफड़ों का कैंसर जैसे रोग जन्म लेते हैं। इसलिए रोगों से बचने के लिए आवश्यक है कि आप धूम्रपान न करें।

कुल मिलाकर देखा जाए तो आपकी जीवनशैली आपके स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। एक स्वस्थ जीवनशैली का पालन करके आप रोगों से बच सकते हैं और अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। सही खानपान, नियमित व्यायाम, और तनाव प्रबंधन से आप अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकते हैं। इसलिए, आइए हम सभी स्वस्थ जीवनशैली का पालन करें और खुश और स्वस्थ जीवन का आनंद उठाएं।

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button