Harmful Lifestyle : कहीं आप इन नशे की शिकार तो नहीं?
Harmful Lifestyle : Are you a victim of these drugs?

Harmful Lifestyle : यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि आजकल की आधुनिक नारी अपना खाली समय किस तरह बिताती है। आज की नारी को जहां समानता मिली है और वह अपना हक जाहिर करना सीख गयी है वहीं पर यह माहौल भी पैदा हुआ है कि आधुनिक नारियां (Modern Women) कई प्रकार के ‘नशों‘ का शिकार हो गयी हैं।
जी हां, अधिक सुविधायें और पैसे पाकर बहुत ही कम नारियां हैं जिन्हें आज के माहौल की हवा न लगी हो। या तो कुछ औरतें टेलीविजन का शिकार बन चुकी हैं या फिर बहुत सी ऐसी हैं जिन्होंने एक अनोखा नशा पाल रखा है-वह है ताश खेलने का नशा। बहुत सी औरतें इस गलतफहमी में होती हैं कि ताश खेलना एक ऊंची हैसियत की निशानी है।
सांसारिक जीवन में तबाही (Devastation in Marriage Life)
सच तो यह है कि कोई भी शौक अगर आनंद देता है तो वह बुरा नहीं है लेकिन जब यह शौक भयानक तथा घिनौने परिणाम उत्पन्न करता है जैसे भारी कर्ज, बच्चों के प्रति लापरवाही और अपने व्यक्तित्व को ही खो देना तो यह शौक प्रेतबाधा का रूप धारण कर लेता है और सांसारिक जीवन में तबाही पैदा करता है। जैसे कई पुरूष मदिरा के चंगुल में फंस कर उससे छुटकारा नहीं पा सकते, उसी प्रकार कई औरतें जुए की लत में फंस जाती हैं लेकिन यहां एक बात कहना जरूरी है कि यह रोग अक्सर अधिक धनवान दर्जे की औरतों को ज्यादा घेरता है।

किट्टी पार्टी के नाम पर (Harmful Lifestyle)
मेरा विरोध उन रविवारीय बैठकों से नहीं हैं, जब घर के सदस्य एकत्र होकर या जब कुछ दोस्त और सहेलियां एकत्रित होकर कुछ समय साथ बिताने के लिए ताश खेलती हैं। मेरा विरोध तो उन जुआ खेलने की बैठकों से है जिन्हें किट्टी पार्टी के नाम से (kitty party addiction) पुकारा जाता है। इनमें औरतें ताश में और पैसा जीतने में इतनी मसरूफ हो जाती हैं कि उन्हें न तो अपने घर की फिक्र रहती है न अपने बच्चों की।
अविवाहित लड़कियां भी इसके चक्कर में (Harmful Lifestyle)
कई अमीर घरों की अविवाहित लड़कियां भी इसके चक्कर में फंस चुकी हैं और हैरानी की बात यह है कि वे यह भी कहती हैं, ’ताश खेलना तो बुद्धिमानी का काम है। अपने दिमाग को तीव्र बनाने का एक बढ़िया तरीका है।‘ क्या वे युवतियां नहीं जानती कि और कितने काम हैं जिनसे हम न सिर्फ लोगों की सेवा कर सकते हैं बल्कि अपने दिमाग को जंग लगने से भी बचा सकते हैं।

अपना व्यक्तित्व खो बैठती हैं
सबसे बुरी बात तो यह है कि जिन औरतों को यह लत लग जाती है वे अनजाने ही अपना व्यक्तित्व खो बैठती हैं। अनजाने में ही वे धोखेबाजी, कंजूसी और कई बुरी आदतों का शिकार बन जाती हैं।
यहां मुझे एक सैनिक अफसर की बीवी का किस्सा याद आ रहा है। वह रोज सुबह खूब सज धज कर एक उच्च कोटि के क्लब में ताश खेलने जाती थी। कुछ दिनों बाद वह जुए में जीतने लगी। उसके पत्ते हमेशा अव्वल होते थे। सब आसपास के खेलने वाले हैरान थे। उन्हें यह बात अजीब तो लगी।
Love Relationship : रिश्तों के बीच हो बॉन्डिंग
प्रेतबाधा नहीं तो और क्या है?
एक युवक अफसर जो इसी ग्रुप में खेलता था, उसने कुछ ताड़ लिया। एक दिन उसने बड़ी हिम्मत कर के कहा, ’मैडम, कृपया आप एक मिनट खड़ी हो जायें।‘ यह सुनकर बाकी खिलाड़ी आश्चर्यचकित रह गये। एक नवयुवक अफसर एक बड़े अफसर की बीवी को खड़े होने के लिए नहीं कह सकता। एक सन्नाटा छा गया। उस युवक ने फिर आग्रह किया। जैसे ही वह खड़ी हुई, हड़बड़ाहट में उसके पल्ले से कई पत्ते लुढ़क गये। यह देख कर सब हैरान हो गये। क्या एक खानदानी स्त्री इस तरह बेईमानी पर उतर सकती है और क्यों ? यह एक प्रेतबाधा नहीं तो और क्या है?
कोई कोई तो इस रोग में अपने मातृत्व भाव को भी भूल जाती हैं। कई औरतें जो अपने बच्चों को घर नहीं छोड़ सकतीं, अपने साथ क्लबों में ले जाती हैं। वहां जाकर वे उन्हें भूल जाती हैं।
Dhanteras : धन बरसे! सबका मन हरषे!

जुए की लत तलाक का कारण (Lifestyle and Gambling Addiction )
जुए की लत (Gambling Addiction) तलाक का कारण भी बन सकती है। एक पति का कहना है कि वह कई महीनों से यह सहन करता आ रहा है। जब भी वह आफिस से लौटता था, उसकी पत्नी ताश खेलने गयी होती थी। आखिर एक दिन तंग आकर उसने अपनी पत्नी से कहा या वह ताश चुन ले या घर गृहस्थी।
Best Fashion Tips : यूनिसेक्स का प्रचलन
मसरूफ रहने के लिए हैं हजारों कार्य (Harmful Lifestyle)
क्या औरतें यह नहीं जानती कि मसरूफ रहने के लिए हजारों ऐसे कार्य हैं जिनमें अगर वे दिलचस्पी लें तो वे सफल हो सकती हैं। चित्रकला, सिलाई, हैन्डीक्राफ्टस नयी चीजें सीखने की कोई सीमा नहीं है और अगर किसी के पास फुरसत भी है और पैसा भी है तो वे अपना समय किसी ऐसी संस्था में क्यों नहीं बिताती जहां वे बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे सकें या युवतियों को नयी चीजें सिखा सकें। अगर स्त्रियों चाहें तो वे समाज का रूख बदल सकती हैं।



