Best New Funny Jokes : बिल्ली की जिद के आगे घुटने टेक रामू ने लगाई बीबी से गुहार….

New Funny Jokes : पढ़े नए मजेदार जोक्स जो आपको हंसने के लिए कर देंगे मजबूर

Best New Funny Jokes
Best New Funny Jokes

Best New Funny Jokes : वैसे तो हम अपने आप को सेहतमंद रखने के लिए अच्छे खानपान पर निर्भर रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है आपके अच्छी सेहत का राज आपके प्रसन्न रहने में भी छुपा है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए हमेशा खुश और प्रसन्न रहना चाहिए। अगर आप हंसते रहेंगेए तो निश्चित ही कई बीमारियां आपको छू नहीं पाएगी। हंसना शरीर के लिए फायदेमंद है। हंसने से तनाव से मुक्ति मिलती है। तो आईये चलते हैं और पढ़ते है कुछ नए मजेदार चुटकुले (Some New Funny Jokes) जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे।

रामू और बिल्ली की जिद! (Best New Funny Jokes)

रामू के घर एक बिल्ली रहती थी जिससे वह बहुत परेशान था,
अपनी बिल्ली से तंग आकर उसे घर से दूर छोड़ आया…
जब वह घर आया तो बिल्ली वापस आ चुकी थी….
फिर वह दूसरी बार उसे छोड़कर आया और
बिल्ली फिर घर वापस आ गई….
थकहार कर अब तीसरी बार वह उसे दूर जंगल में छोड़ने गया…
जंगल से वापस आते समय रास्ते में उसने अपनी बीवी को फोन किया और पूछा,
क्या बिल्ली घर पर आ गई….
बीवी ने कहा, हां…. आ गई….
रामू: उस कमीनी को भेज यहाँ…
मैं रास्ता भूल गया हूं….!!

New Funny Jokes : पढ़े नए मजेदार जोक्स जो आपको हंसने के लिए कर देंगे मजबूर

बस से उतरना नहीं मुझे तो दवाई खानी है….(Best New Funny Jokes)

बहुत तेज बारिश हो रही थी।
एक बुजुर्ग महिला रुद्रपुर से नैनीताल जाने वाली बस में बैठी।
महिला (कंडक्टर से): हल्द्वानी आ जाए, तो बता देना।
कंडक्टर: ठीक है माता जी।
कंडक्टर महिला को बताना भूल गया और बस दोगांव पहुंच गई।
महिला: हल्द्वानी आ गया?
कंडक्टर: माता जी, वो तो बहुत पीछे रह गया।
महिला (रोती हुई): मुझे वापस ले चल बेटा…
महिला को इतना रोता देख सभी यात्रियों ने कंडक्टर से बस वापस ले जाने को कहा।
हल्द्वानी पहुंचने पर कंडक्टर बोला: माता जी, हल्द्वानी आ गया। उतर जाओ।
महिला: उतरूं क्यों बेटा?
कंडक्टर (हैरान होकर): तो बस वापस क्यों लाने को बोला?
महिला: मुझे डॉक्टर ने कहा था कि हल्द्वानी पहुंचकर दवाई खा लेना। दो मिनट रुक, दवाई खा लुं फिर जाना तो नैनीताल ही है….
सब बेहोश…!!

इसमें रमेश क्या है…. (Best New Funny Jokes)

नवरात्रे का समय था उसी समय एक स्कूल में सुरेश से ग्रामर की टीचर ने पूछा…..
रमेश अब शराब नहीं पीता है।
इसमें रमेश क्या है….
सुरेश ने थोड़ी देर सोचने के बाद जवाब दिया….
इसमें रमेश माता रानी का भगत है और
उसने नवरात्रा रखा हुआ है।

‘हिम्मत ए मर्दां तो मदद ए खुदा’ का मतलब (Best New Funny Jokes)

एक पति अपनी पत्नी से-
बताओ ‘हिम्मत ए मर्दां तो मदद ए खुदा’ का मतलब क्या होता है?
पत्नी : जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की हिम्मत करता है, उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है

केले का छिलका और संता (Best New Funny Jokes)

एक बार की बात है। संता घर से बाजार सब्जी लाने के लिए निकाला।
कुछ दूर चलने के बाद संता केले के छिलके से फिसल कर सड़क पर गिर गया।
आगे चला तो दूसरे छिलके से फिसल कर गिर गया।
थोड़ा और आगे चला तो उसे फिर तीसरा छिलका दिख गया।
संता माथा पकड़कर बोला- धत् तेरे की, अब फिर से गिरना पड़ेगा … !

Best Jokes in Hindi : पढ़ें मजेदार 13 चुटकुले

संता और कुत्ते का एक्सीडेंट (Best New Funny Jokes)

सड़क पर एक जबरदस्त एक्सीडेंट हुआ
बहुत भीड़ जमा हो गयी…..
उसी किसी काम से संता बाजार को जा रहा था…..
संता को देखने का मौका नही मिल रहा था…..
उसने बहुत कोशिश की लेकिन यह नहीं देख पा रहा था कि किसका एक्सीडेंट हुआ…..
संता दिमाग लगाकर जोर से बोला…..
हट जाओ सब ये मेरा बाप है!
यह सुनते सब लोग पीछे हटे…..
तो देखा…..
एक कुत्ता मरा पड़ा था…..!

Best New Funny Jokes : बिल्ली की जिद के आगे घूटने टेक रामू ने लगाई बीबी से गुहार....

संता की पिटाई (Best New Funny Jokes)

संता एक हलवाई की दुकान पर गया।
संता ने आधा किलो जलेबी लेकर खाई और बिना पैसे दिए जाने लगा…
दुकानदार बोला : अरे जलेबी के पैसे तो दिए जा ।
संता: पैसे तो है नहीं…..
इस पर दूकानदार ने अपने नौकर को बुला या और संता की भरपूर पिटाई करवा दी।
पिटने के बाद संता उठा और हाथ पैर झाड़ते हुए बोला…..
इसी भाव पर एक किलो और तौल दे….. ।
दुकानदार बेहोश…!!

New Jokes : लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है…., 13 मजेदार जोक्स

मालकिन कौन सास या बहू (Best New Funny Jokes)

एक सास को बाहर से चिल्लाने की आवाज आई…
सास : बहू कौन है बाहर…
बहु : माँ जी… भिखारी था,, मैंने भगा दिया….!
सास ने गुस्से में कहा :अरे कलमुही…. मुझसे बिना पूछे भिखारी को भगा दिया….
उसे जल्दी वापस बुला….
बहू ने जैसे ही भिखारी को बुलाया….
भिखारी खुशी से भागा हुआ वापस आया….!
सास : सुन रे भिखारी….
इस घर की मालकिन मैं हूं….
खबरदार जो फिर से भीख मांगने आया….
भाग यहां से….!!
बहू और भिखारी दोनों बेहोश….!!!

Join Us on Whats-app | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rina Singh Gender: Female Years Of Experience: 5 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism
Back to top button