Aaj Ka Mausam : देश के अधिकतर हिस्सों में जारी रहेगा शीत लहर का कहर

Cold wave will continue to wreak havoc in most parts of the country

Aaj Ka Mausam
Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam : देश के अनेक राज्यों को कोहरे ने अपनी चादर में लेपट रखा है। सुबह-शाम के गलन व सर्द भरी ठिठुरन से लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 16 और आने वाले 17 दिसम्बर को हरियाणा, पंजाब राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में घने कोहारा छाया रहेगा।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश सहित नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में सर्द मौसम का आलम रहेगा। लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।

कोहरे के कारण आज सुबह असम के गुवाहाटी स्थित हवाई अड्डा में दृश्यता 150 मीटरए जोरहाट हवाई अड्डा में दृश्यता 200 मीटरए धुबरी में दृश्यता 500 मीटर रही। उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली में दृश्यता 200 मीटरए वाराणसी में दृश्यता 500 मीटर थी। बिहार राज्य की बात करें तो यहां के भागलपुर और पूर्णिया जिले के प्रत्येक स्थान पर दृश्यता 500 मीटर तथा त्रिपुरा के कैलाशहर में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई।

Aaj Ka Mausam : न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस बीच रहा। पूर्वी तथा पश्चिम भारत के कई इलाकों में 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

देखा जाए तो देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर बिहार, उप-हिमालयी, पश्चिमी बंगाल, सौराष्ट्र और कच्छ, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी असम के कुछ हिस्सों को छोड़कर, जहां तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई है।

अगर कल के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो केरल के कन्नूर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Aaj Ka Mausam : देश के अधिकतर हिस्सों में शीत लहर का कहर

देश के अधिकतर हिस्सों में लुढ़कते पारे के कारण शीत लहर चल रही है। अपने ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश के अलग.अलग इलाकों में अगले कुछ दिनों तक लोगों को भयंकर शीत लहर से दो चार होना पड़ सकता है।

शीत लहर का सामना हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग इलाकों में भी लोगों को करना पड़ेगा।

Read Also : IMD Weather Update : कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार !

सुबह के समय देश के अधिकतर हिस्सों में पाला पड़ने की आशंका जताई गई है जिसके कारण ठिठुरन के और बढ़ने की संभावना है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के बहुत ठंडा रहने की चेतावनी जारी की गई है।

Join Us on Whats-app | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rina Singh Gender: Female Years Of Experience: 5 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button