भारत में YouTube करेगा 850 करोड़ का निवेश

भारतीय कंटेंट निर्माताओं को 21,000 करोड़ से अधिक रुपये दिए

YouTube will invest 850 crores in India
YouTube will invest 850 crores in India

YouTube News : यूट्यूब ने पिछले तीन वर्षों में भारतीय कंटेंट निर्माताओं, कलाकारों और मीडिया संस्थानों को 21,000 करोड़ से अधिक रुपये दिए हैं। इसके अलावा, यह मंच अगले दो वर्षों में 850 करोड़ की अतिरिक्त पूंजी भारत की क्रिएटर इकॉनमी के विकास के लिए समर्पित करने जा रहा है। यह घोषणा यूट्यूब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नील मोहन ने मुंबई में आयोजित ‘वर्ल्ड ऑडियो-विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट’ के पहले सत्र में की।

850 करोड़ रुपये का निवेश करेगा YouTube

कंपनी ने बताया कि पिछले साल भारत में 10 करोड़ से अधिक चैनलों ने सामग्री अपलोड की, जिनमें से 15,000 से अधिक चैनलों ने एक मिलियन से ज्यादा सदस्य संख्या पार कर ली। यूट्यूब के अनुसार, इस विशाल यूजर आधार ने कंटेंट निर्माण को एक वास्तविक, जीवंत और लाभदायक व्यवसाय में बदल दिया है। यूट्यूब इन तमाम क्र‍िएटर्स को बढ़ावा देने के लिए 850 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

Speed Dating : आखिर क्यों युवाओं में बढ़ रहा है इसका चलन ?

YouTube के निवेश से खुलेंगे नए अवसर

नील मोहन ने कहा कि उनका यह निवेश भारतीय डिजिटल निर्माताओं और मीडिया संगठनों के लिए नए अवसरों को खोलने वाला है। यह न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा बल्कि व्यावसायिक नवाचार को भी प्रोत्साहित करेगा। यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले वर्ष भारत में निर्मित वीडियो सामग्रियों को वैश्विक दर्शकों ने 45 अरब घंटे से अधिक समय तक देखा-जो इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भारतीय यूट्यूबर्स का प्रभाव अब सीमाओं से परे फैल चुका है। नील मोहन ने भारत को ‘क्रिएटर राष्ट्र’ की उपाधि देते हुए उसकी सांस्कृतिक ताकत को उजागर किया।

YouTube चैनलों की संख्या में तेजी से वृद्धि

यूट्यूब के प्रमुख ने बताया कि भारत में सक्रिय 10 करोड़ से अधिक चैनलों में से हजारों चैनल ऐसे हैं जिनके अनुयायी दस लाख से अधिक हैं। हाल के वर्षों में इन चैनलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की संस्कृति और विरासत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। उनके यूट्यूब चैनल पर अब 2.5 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है।

Teeth Care : जानें टेढ़े-मेढ़े या बाहर निकले दांतों से कैसे मिले मुक्ति

YouTube ने नए फीचर्स लाने की योजना बनाई

हाल ही में यूट्यूब ने अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने कई नए फीचर्स लाने की योजना बनाई है। आने वाले दिनों में एक ऐसा फीचर पेश किया जा सकता है, जिससे यूजर्स कमेंट में अपनी बात बोलकर रख सकेंगे। इसके अलावा, आस्‍क म्‍यूजिक फीचर भी लाया जा रहा है, जिसके तहत यूट्यूब प्रीमियम और म्‍यूजिक यूजर्स अपने मूड के अनुसार म्‍यूजिक सुन सकेंगे। शुरुआत में यह सुविधा केवल अंग्रेजी में उपलब्ध होगी। टीवी पर यूट्यूब देखने वाले यूजर्स को जल्द ही मल्‍टीव्‍यू की सुविधा मिलेगी, जिससे वे अपनी टीवी स्‍क्रीन पर अलग-अलग कंटेंट एकसाथ देख सकेंगे। कई और नए फीचर्स भी आने वाले हैं।

Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button