Skin Care Tips : जानें कैसे करें अपनी त्वचा की देखभाल ताकि सुंदरता रहे बरकरार

Skin Care Tips: Know how to take care of your skin so that beauty remains intact.

Skin Care Tips : जानें कैसे करें अपनी त्वचा की देखभाल ताकि सुंदरता रहे बरकरार

Skin Care Tips : त्वचा, हमारे शरीर का सबसे बड़ा ज्ञानेंद्रिय अंग होता है, जिसे हमें खूबसूरत और स्वस्थ दिखने के लिए सही देखभाल की आवश्यकता होती है। त्वचा हमारे स्वास्थ्य का प्रतीक होती है और यह हमारी आत्मविश्वास को भी प्रभावित करती है। हर महिला वह हमेशा जानना चाहती है कि उनकी मनपसंद सिलेब्रिटिज इतनी सुंदर और ग्लोइंग कैसे दिखती हैं।

त्वचा का ग्लो करना कुछ तो प्राकृतिक होता है, जैसे जो लोग ठंडे इलाके में जन्म लेते हैं, वहीं पलते हैं, उनकी त्वचा प्राकृतिक रूप से नर्म और चमकदार होती है पर गर्म स्थानों पर पैदा होने वाले लोग और वहीं पलने बढ़ने वाले लोगों की त्वचा उतनी नर्म और चमकदार नहीं होती। उनकी त्वचा पर सूर्य की किरणों का प्रभाव भी अधिक पड़ता है और त्वचा टैन होनी प्रारंभ हो जाती है।

घबराइए नहीं, त्वचा का रूप रंग कुछ तो कुदरत की देन होता है पर कुछ हम उसकी देखभाल कर उसे संवार सकते हैं। इसके लिए महंगे प्रसाधनों का प्रयोग और कीमती समय ब्यूटी पार्लर में लगाने की आवश्यकता नहीं। घर पर भी हम घरेलू प्रसाधनों का प्रयोग कर लाभ उठा सकते हैं।

यदि आपके हाथ, बाजू, पांव और टांगों की त्वचा टैन्ड हो रही है तो सूर्यमुखी का तेल, कुछ दाने चीनी के और नींबू रस को मिला लें। फिर उस मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाकर 25 मिनट तक लगा रहने दें। हल्के हाथों से मलकर त्वचा को अच्छी तरह ताजे पानी से धो लें।

सप्ताह में दो या तीन बार इस मिश्रण का प्रयोग करें। त्वचा साफ, नर्म और चमकदार हो जाएगी। अगर पैर और कुहनियां काली हों तो कुनकुने पानी में नींबू का रस मिला कर उसमें हाथ पांव भिगो दें और नींबू के छिलकों से उस वाले भाग को हलका रगड़ें। लाभ मिलेगा।

अगर आपके होंठ काले पड़ रहे हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे चाय, काॅफी का अधिक सेवन करना, अधिक धूम्रपान करना और अधिक डार्क लिपस्टिक का लगातार प्रयोग करना। सबसे पहले इन चीजों के प्रयोग को कम करें और रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जैली में नींबू का रस मिलाकर होंठों पर लगाएं। कुछ ही दिनों में लाभ होगा।

चेहरे पर अगर हल्के बाल हों तो सप्ताह में तीन या चार बार बेसन और हल्दी का पेस्ट लगाएं। पेस्ट चेहरे और गर्दन पर लगाएं। थोड़ा सूखने पर हलके हाथों से मलें। मलने से चेहरे के रोएं साफ हो जाते हैं। फिर धीरे धीरे उनकी ग्रोथ भी कम हो जाती है। इससे चेहरे की त्वचा आकर्षक लगती है।

त्वचा पर होने वाले निशान

त्वचा पर होने वाले निशानों को शहद द्वारा दूर किया जा सकता हैं शहद को दूध या दही और पिसे तिलों के साथ मिला कर मिश्रण को त्वचा पर अच्छी तरह से लगाएं। इससे त्वचा का रंग अधिक साफ लगता है और त्वचा पर पड़े निशान भी धीरे धीरे फीके होने लगते हैं।

त्वचा पर रैश होने पर ऐलोवेरा जूस में गुलाब जल मिला कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लाभ मिलेगा। अपनी त्वचा को पुष्ट रखने के लिए 1 बड़ा चम्मच काली दाल का, और चार बादाम पानी में रात भर भिगो दें। प्रातः उसे मिक्सी में पीसकर त्वचा पर उस मिश्रण को 30 मिनट तक लगा रहने दें। फिर उसे कुनकुने पानी से साफ कर लें तो आपकी त्वचा भी आपकी मनपसंद सिलेब्रिटी की तरह चमक उठेगी।

त्वचा की सही देखभाल के टिप्स (Skin Care Tips)

यहां हम कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दे रहे हैं जो आपकी त्वचा को खूबसूरत और स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं:

  • नियमित रूप से त्वचा की सफाई करें
  • दिन में दो बार अच्छी तरह से त्वचा की सफाई करना महत्वपूर्ण है।
  • साफ पानी और उपयुक्त फेस वॉश का उपयोग करें।
  • बाहर जाते समय सूरज की किरणों से बचाव के लिए सनस्क्रीन का प्रयोग करें।
  • सनस्क्रीन को हर 2 घंटे में फिर से लगाएं।
  • आलू, शहद, और दही का उपयोग घरेलू तरीकों से त्वचा की देखभाल के लिए करें।
  • काजल और नीम के पेस्ट को दाग और मुंहासों पर लगाएं।
  • पर्यापन का पूरा आहार में शामिल करें, जैसे कि फल और सब्जियाँ।
  • हर दिन 8-10 गिलास पानी पीने का प्रयास करें।

Massage Benefits : जानें कैसे मालिश हमारे शरीर के लिए है फायदेमंद

अक्सर पूछे जानें वाले सवाल (FAQ’s)

सवाल : क्या मैं रोज़ सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए?

जवाब : हां, सनस्क्रीन का उपयोग रोज़ किया जाना चाहिएए क्योंकि यह त्वचा को सूरज की किरणों से बचाता है।

सवाल : क्या मैं त्वचा के लिए कोई घरेलू उपाय प्रयोग कर सकता हूँ?

जवाब : हां, कुछ घरेलू उपाय त्वचा की सही देखभाल में मदद कर सकते हैं, जैसे कि आलू का पेस्ट और शहद।

सवाल : कितना पानी पीना चाहिए त्वचा के लिए?

जवाब : आपको रोज़ 8.10 गिलास पानी पीने का प्रयास करना चाहिएए ताकि आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहे।

सवाल : क्या सभी त्वचा प्रकृतियों के लिए एक ही देखभाल उपयुक्त है?

जवाब : नहीं, विभिन्न प्रकृतियों के लिए विभिन्न देखभाल की आवश्यकता होती है।

सवाल : क्या त्वचा की देखभाल के लिए सही आहार महत्वपूर्ण है?

जवाब : हां, सही आहार खाना त्वचा के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैए क्योंकि यह त्वचा को पोषण प्रदान करता है।

Facebook

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button