Shweta Menon पर अश्लीलता फैलाने के आरोप, जानें क्या है मामला

Shweta Menon accused of spreading obscenity

Shweta Menon accused of spreading obscenity
Shweta Menon accused of spreading obscenity

Shweta Menon : इन दिनों दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्वेता मेनन चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लेकिन इसका कारण उनकी कोई नई फिल्म या पेशेवर प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि एक कानूनी विवाद है। उन पर अश्लीलता फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले की सच्चाई।

यह मामला एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जिसमें श्वेता मेनन पर कुछ फिल्मों और विज्ञापनों में अश्लील और नग्न दृश्यों को दिखाने के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता मार्टिन मेनाचेरी ने कोर्ट में याचिका दायर कर यह दावा किया कि श्वेता ने पैसे कमाने के लिए इन फिल्मों और विज्ञापनों में आपत्तिजनक दृश्य किए, जिनका प्रसार बाद में सोशल मीडिया और एडल्ट वेबसाइटों के माध्यम से किया जा रहा है।

अभिनेत्री की फिल्मों ‘रथिनिर्वेदम’, ‘पलेरी मणिक्यम: एक मिडनाइट मर्डर मिस्ट्री’ और ‘कलीमण्णू’ में निभाए गए उनके बोल्ड किरदारों को इस विवाद में शामिल किया गया है। इसके अलावा, एक कंडोम के विज्ञापन में उनकी उपस्थिति पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

शिकायत में क्या कहा गया है

शिकायत में यह भी कहा गया है कि इन कंटेंट्स का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और ये समाज में गलत संदेश फैला रहे हैं। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर प्रोहिबिशन ऑफ ऑब्सीनिटी एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

अभी तक Shweta Menon की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं

अभिनेत्री श्वेता मेनन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मेनन पहले भी कई विवादों में फंस चुकी हैं। 2013 में एक सार्वजनिक समारोह के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं काफी चर्चा में रही थीं। इस बार मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है, जिससे यह और भी संवेदनशील हो गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि श्वेता मेनन इस मामले में अपना बचाव कैसे करती हैं और कानूनी प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Shweta Menon के बारे में

23 अप्रैल 1974 को जन्मी श्वेता मेनन फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रसिद्ध नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और बाद में टेलीविजन एंकर और अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाई। वह 1994 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का खिताब भी जीत चुकी हैं।

श्वेता ने मलयालम सिनेमा के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें दो बार केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिल चुका है और उन्होंने दो साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी जीते हैं।

Ujjain के 5 रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

हिंदी सिनेमा की बात करें तो श्वेता मेनन ने 1997 में आई फिल्म “इश्क” में अपने डांस से सबका ध्यान खींचा था। इसके बाद उन्होंने सलमान खान की फिल्म “बंधंन” और अजय देवगन सहित कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। उन्होंने लगभग 30 हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है।

Click Here For Download Hindi Pages

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button