Job : उचित नहीं है नौकरी न कर पाने का मलाल

It is not right to regret not being able to get a job

Job: It is not right to regret not being able to get a job

Job : अर्चना विवाह से पहले एक समाचार पत्र में उपसम्पादक के रूप में कार्यरत थी। अपनी मेहनत और शिक्षा के दम पर उसे यह पद मिला था। वह अपने काम में काफी खुश रहती थी लेकिन शादी तय होते ही उसके ससुरालवालों ने उसके नौकरी करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने साफ कह दिया कि वह शादी के बाद कोई नौकरी-वौकरी नहीं करेगी। रिश्ता अच्छा था। अर्चना ने सोचा कि वह शादी के बाद उन्हें मना लेगी, फिलहाल इस बारे में क्या सोचना? उसने ऑफिस से लंबी छुट्टियां ले लीं।

ससुराल में वह काफी खुश थी। शादी के बाद उसका काफी समय ऐसे ही बीत गया। उसके मन में नौकरी पर लौटने का ख्याल उभरने लगा। उसने अपने सास-ससुर यहां तक कि पति से भी इस बारे में काफी कहा लेकिन किसी ने भी उसे नौकरी करने की इजाजत नहीं दी। वह अपना मन मसोस कर रह गई। अपनी पढ़ाई को बेकार जाते देख वह तनाव में रहने लगी। हरदम उसे अपनी नाकामयाबी खलने लगी।

Job करने देना अच्छा नहीं समझते

चाहे समाज कितना भी हाईटेक क्यों न हो चला हो लेकिन यह सच है कि आज भी हम अपनी बहू-बेटियों को नौकरी करने देना अच्छा नहीं समझते। अक्सर पति यही समझते हैं कि यदि उनकी पत्नी नौकरी करेगी तो लोग कहेंगे कि बीवी की कमाई खा रहा है इसलिए वे हर जगह सफाई देते फिरते हैं कि घर का खर्च वे ही चलाते हैं, पत्नी का कोई रूपया वे नहीं लेते। लोगों की बातों के डर से अक्सर शादी के बाद वे अपनी पत्नी की नौकरी छुड़वा देते हैं। इसके अलावा कुछ परिवारों में घर की स्त्रियों का सज संवर कर घर से बाहर निकलकर पुरूषों के साथ काम करना अच्छा नहीं मानते।

Job : उचित नहीं है नौकरी न कर पाने का मलाल

Job के पैसों का ताना

अपनी बहू-बेटियों के नौकरी करने पर परिवार वाले इसलिए भी ऐेतराज करते हैं क्योंकि वे समाज के तानों को बर्दाश्त नहीं करते। समाज उन्हें उनकी नौकरी के पैसों का ताना न मार दे। हर व्यक्ति नौकरी को पैसों से जोड़कर देखता है। परिवार वाले भी अपने घर की स्त्रिायों को यही समझाते रहते हैं कि जब उनके परिवार की आय अच्छी है तो वे क्यों कमाने बाहर जाना चाहती हैं। वे भूल जाते हैं कि नौकरी सिर्फ पैसा कमाने के लिए ही नहीं की जाती बल्कि इससे पढ़ाई-लिखाई का उपयोग होता है और मानसिक संतुष्टि भी मिलती है। इसके साथ ही घर की महिलाओं को भी जमाने की तेज रफ्तार का अंदाजा हो जाता है।

Job का विकल्प

पैसा कमाना यदि नौकरी का ध्येय न हो तो अपनी शिक्षा का सदुपयोग किसी समाज सेवा में किया जा सकता है। गरीब बच्चों को पढ़ाने-लिखाने, गरीब लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने में उनकी मदद करने जैसे नेक काम कर सकती हैं। ये काम आप घर से बाहर जाकर या घर पर रहकर भी कर सकती हैं। इसके अलावा घर पर रहकर ही पढ़ाने-लिखाने आदि का काम करके नौकरी का विकल्प ढूंढा जा सकता है।

Couple Relationship : जीवन और सहजीवन

Job न कर पाने का मलाल

नौकरी न कर पाने को लेकर अपने मन में यह मलाल न पालें कि आपकी शिक्षा का कोई उपयोग नहीं हो पाया और वह बेकार हो गई। हमेशा मन में यह बात लेकर कुढ़ने से कोई फायदा नहीं कि आप नौकरी नहीं कर पाईं। इससे आपकी जिंदगी से ही नहीं, घर-गृहस्थी से भी सुख-शान्ति जाती रहेगी इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि शादी से पहले ही अपने भावी पति के समक्ष अपनी-नौकरी करने की इच्छा रख दें। यदि वह तैयार न हो तो पूरी तरह सोच लें ताकि बाद में आपके मन में इस बात को लेकर कोई कुंठा न रहे।

क्या आप Job से संतुष्ट हैं

यह जान लेना बहुत जरूरी होता है कि आप जो भी नौकरी कर रही हैं, क्या आप संतुष्ट हैं या सिर्फ नाम के लिए नौकरी कर रही हैं। अपनी झूठी ईगो बनाये रखने के लिए तो आप नौकरी नहीं कर रहीं। ऐसा न हो कि इससे आपकी गृहस्थी पर बुरा असर पड़ रहा हो। हो सकता है कि आप नौकरी छोड़कर अच्छी घर-गृहस्थी चला सकें। आपकी नौकरी से आपके बच्चे बिगड़ रहे हों। पढ़ाई में पिछड़ रहे हों या पति लापरवाह हो चले हों। कोई भी ऐसी परेशानी आसानी से आपके परिवार पर मंडरा सकती है। जरा सोचकर देखें कि क्या आपका नौकरी करना आपकी गृहस्थी से ज्यादा महत्त्वपूर्ण है। ऐसे में नौकरी छोड़ने में परेशानी न मानें।

Stress Health Tips : नकारात्मक दृष्टिकोण न अपनाएं

Job छोड़नी पड़े तो कलह (Discord) न करें

यदि परिवारवालों के दबाव में आकर नौकरी छोड़नी पड़ जाये तो उसे लेकर घर में कलह न करें, न ही उसे आपसी तनाव का कारण बनायें। दिन-रात इस बात को लेकर जलें-भुने नहीं बल्कि इसके पीछे छुपी अच्छाई को जानने की कोशिश करें। स्वयं को घर-गृहस्थी के कामों में व्यस्त रखें, जिससे फालतू का सोचने का मौका ही न मिले। इससे आपकी घर-गृहस्थी सही ढंग से चलेगी।

Join Us on Whats-app | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button