Dark Skin Tone Beauty Tips : साँवले रंग की खूबसूरती को बढ़ाने के उपाय

Ways to further enhance the beauty of dark complexion

Dark Skin Tone Beauty Tips : साँवले रंग की खूबसूरती को बढ़ाने के उपाय

Dark Skin Tone Beauty Tips : गोरा रंग किसे पसन्द नहीं होता। आजकल के युवक-युवतियां गोरे रंग को हद से ज्यादा पसंद करते हैं। गोरे रंग का अपना ही रूप होता है और यही पसंद किया जाता है जिस कारण चाहे कोई कितना काला ही क्यों न हो, उसे भी गोरी पत्नी ही चाहिए जिससे आगे बच्चे भी गोरे हों।

गोरे रंग का यह क्रेज हमारे समाज में बढ़ता ही जा रहा है। इस कारण लड़कियां भी गोरापन पाने के लिए न जाने क्या-क्या तरीके अपनाती हैं? क्या-क्या लगाती हैं? यहां तक कि गोरा रंग पाने का ये क्रेज आज भी युवा पीढ़ी के सर चढ़कर बोल रहा है लेकिन संसार में हर कोई तो एक ही रंग का नहीं हो सकता।

गोरे रंग वालों को यदि चारों ओर पसन्द किया जायेगा तो सांवलों का क्या होगा? यह नहीं कहा जा सकता कि सांवले रंग-रूप वाली लड़कियां सुन्दर या आकर्षक नहीं होती। दरअसल यह जरूरी नहीं कि गोरे रंग वाली लड़की आकर्षक ही होगी।
उसी तरह सांवले रंग की लड़कियां भी आकर्षक होती हैं बल्कि वे कहीं ज्यादा आकर्षक लगती हैं। उनके नैन-नक्श बड़ी खूबसूरती से उभर कर आते हैं। यदि उनके चेहरे में कोई खामी है तो वह भी साफ नहीं झलकती बल्कि सांवले रंग में छिप जाती है जबकि गोरे रंग के चेहरे वाली की खामी एकदम से उभरकर आती है।

Dark Skin Tone Beauty Tips: Ways to enhance the beauty of dark skin tone

सांवले रंग की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए उपाय (Dark Skin Tone Beauty Tips)

  1.  सांवले रंग पर हल्के रंग ज्यादा फबते हैं। गहरे रंगों के परिधानों का चुनाव करने से बचें। खासकर गहरे गुलाबी और गहरे जामुनी रंगों से दूर ही रहें। इनके कारण सांवला रंग भद्दा लगने लगता है।
  2.  काले घने बालों को खोलकर न रखें। इससे भी सांवला रंग ऊबाऊ सा लगेगा। बालों को बांधकर रखें। हेयरस्टाइल चेहरे के आकार के अनुसार बनाएं।
  3.  चेहरे पर हमेशा हलका मेकअप करें। गहरे रंग के काॅस्मेटिक्स का इस्तेमाल न करें। मेकअप में अत्यधिक क्रीम पाउडर चेहरे पर न पोतें। चेहरे पर प्राकृतिक लुक रहने दें।
  4.  कपड़ों से मैच करती हुई आर्टिफिशियल ज्वैलरी पहन सकती हैं लेकिन यह ज्वैलरी भारी भरकम न होकर हल्की-फुल्की होनी चाहिए। इसके अलावा सोने और चांदी के गहने तो सभी पर फबते हैं।
  5.  चेहरे की त्वचा को कांतिमय बनाने के लिए प्रतिदिन सुबह चेहरे पर एक लेप लगायें जिसमें आधे चम्मच नींबू के रस में बेसन, मलाई और आधा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिलाएं।
  6.  धूप में हमेशा सनस्क्रीन लगाकर निकलें। सर्दियों की धूप में भी अपना ख्याल रखें। ज्यादा देर धूप में न रहें।
  7.  इसके अलावा अपने अंदर आत्मविश्वास जगायें। अपने को अनाकर्षक न समझें। इससे आपके चेहरे पर अलग ही आकर्षण होगा।

Best Beauty Tips : एक दिन अपने लिए, संडे के संडे करें अपनी देखभाल, जानें कैसे

चेहरे को सुंदर एवं निखरा बनाने वाले नुस्खे (Dark Skin Tone Beauty Tips)

  • एक पके हुए टमाटर के रस में आधा नींबू का रस मिला लें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर एक घंटे बाद धो लें। इसके नियमित प्रयोग से चेहरे पर निखार आता है।
  • एक चम्मच शहद में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। फिर इससे चेहरे पर थोड़ी देर मालिश करें। ऐसा करने से झुर्रियां नहीं पड़ती और त्वचा में नया निखार आ जाता है।
  • ताजे दही में नींबू का रस और मुलतानी मिट्टी मिलाएं। इससे शुष्क त्वचा सुंदर एवं कोमल बनती है।
  • एक चम्मच कच्चे दूध में थोड़ा सा नींबू का रस मिला कर लगाने से चेहरे की सुंदरता बढ़ती है और चेहरे का रंग भी निखरता है।

Body Health Tips : रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है प्रतिरक्षा तंत्र, जानें कैसे

Dark Skin Tone Beauty Tips: Ways to enhance the beauty of dark skin tone

हाथों एवं पैरों की देखभाल (Dark Skin Tone Beauty Tips-hand and foot care)

चेहरे की देखभाल के बाद अब हाथों एवं पैरों की देखभाल की बारी आती है। अतः अब हम हाथों एवं पैरों की सुंदरता बढ़ाने वाले उपाय बता रहे हैं।

  1.  पानी में नींबू के रस की बूंदें डालकर दिन में दो से चार बार हाथों एवं पैरों को धोने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।
  2. एक नींबू या आलू का टुकड़ा लेकर कोहनी एवं घुटनों पर रगड़ें। अच्छी तरह रगड़ने के बाद पानी से धो दें। इससे वहां की त्वचा साफ हो जाएगी।
  3. टमाटर के रस में शहद मिलाकर हाथों एवं पैरों में लगाएं। इससे त्वचा कोमल बनती है।
  4. नाखूनों में नयी चमक लाने के लिए नाखूनों पर नींबू का टुकड़ा मलना चाहिए।
  5. चेहरे, हाथों एवं पैरों की देखभाल के बाद बालों की बारी आती है। खूबसूरत बालों के बिना नारी का सौंदर्य अधूरा ही लगता है।
  6. बालों को घना एवं लम्बा बनाने के लिए जैतून का तेल कुनकुना गर्म करके बालों की जड़ों में लगाएं और मालिश करें
  7. बालों में यदि रूसी हो तो दही में नींबू के रस की बूंदें डालकर बालों की जड़ों में लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें। उसके बाद 15-20 मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर पानी से अच्छी तरह धो लें।
  8. बालों को स्वस्थ, चमकदार एवं घना बनाने के लिए आंवला, शिकाकाई एवं रीठा से बालों को धोएं। इसके नियमित प्रयोग से बाल काफी सुंदर एवं चमकीले होते हैं।
  9. इन सभी उपायों पर अमल करके आप भी एक साधारण युवती से सुंदर एवं आकर्षक युवती बन कर अपने जीवन को ऊंचाईयों तक ले जा सकती हैं। अतः देर न करें और इनका प्रयोग करना शुरू कर दें।

Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button