Personality Development Tips : कैसे बनाएं अपने व्यक्तित्व को आकर्षक, जानें
Personality Development Tips: How to make your personality attractive, know

Personality Development Tips : आज के समय में लोगों को लगता है कि अगर हम अच्छे और मंहगे कपड़े पहन लें, मंहगी गाड़ी से चले, मंहगे मोबाइल फोन का उपयोग करें तो हमारी पहचान बनेगी। आपको बता दें कि व्यक्ति और उसके व्यक्तित्व की पहचान उसके बात करने के ढ़ग से और व्यवहार से होती है न कि मंहगे गाड़ी, मोबाइल ओर कपड़ों से।
आप किसी से अच्छे ढंग से बात करते हैं तो आप उसे अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं चाहे आपका रंग रूप कैसा भी क्यों न हो। आपके बात करने का ढंग ऐसा होना चाहिए कि आपसे जो व्यक्ति बात कर रहा है, वह आपकी बात सुनने को मजबूर हो जाए। इसके लिए सबसे आवश्यक बात है कि आप उस विषय पर बोलें जिस विषय पर आपका ज्ञान हो। मिथ्या बोलने से चुप रहना अच्छा है।
निन्न बातों को ध्यान में रखकर व्यक्तित्व को बनाएं प्रभावशाली (Personality Development Tips )
- हमेशा सोच-समझकर बोलें।
- किसी दूसरे व्यक्ति की बातें आप भी धैर्यपूर्वक सुनें।
- अपनी आवाज पर ध्यान दें। बहुत तेज न बोलें। दूसरों की बातें पूरी सुनने के बाद ही बोलें।
- खाना खाते समय न बोलें।
- अपनी गलती को सही सिद्ध करने की कोशिश न करें।
- बड़ों से बात करते समय अपने स्तर का ध्यान रखें।
- सुनने वाले की रूचि के अनुसार बोलें, गलत शब्द न बोलें।
- अपने से छोटों से बात करते समय उनसे सीमित बात करें। अगर आप उनसे ज्यादा बात करेंगे तो हो सकता है वे आपकी बातों पर ध्यान न दें और आपका मजाक बनाएं।
- बोलते समय हिले-डुले नहीं और न ही हाथ मिलाएं। बोलते समय मुंह से थूक न उड़ाएं, सार्वजनिक स्थानों पर धीरे बोलें। फोन पर भी धीरे-धीरे बात करें।

- महफिल में किसी पर कोई इस तरह का कमेंट न करें जिससे उस व्यक्ति का अपमान हो। दूसरे व्यक्ति के वस्त्रों पर टिप्पणी न करें।
- किसी की भी बुराई न करें। अगर कोई किसी की बुराई कर रहा है तो हो सके तो वहां से हट जायें या चुप रहकर सुनें।
- किसी को भी गलत नाम से न पुकारें।
- बच्चों के सामने बड़ों के लिए अपशब्द न कहें। बच्चों में सभी से सम्मानपूर्वक बोलने की आदत डालें।
- बढ़ती आबादी के कारण मकान प्रायः पास-पास और ऊपर-नीचे होते हैं। ऐसे में जहां तक हो, सकें धीरे-धीरे ही बोलें जिससे पास के घर आवाज न जाएं।
- अगर दो व्यक्ति बातें कर रहे हों तो बिना मांगे अपनी सलाह न दें।
- किसी दूसरे के घर की बातों में दखलअंदाजी न करें। अगर वह आपसे सलाह मांगे भी तो उसे अपनी समस्या खुद ही सुलझाने का सुझाव दें।
- हर बात पर ठहाका लगाकर न हंसें, सार्वजनिक स्थान पर धीरे धीरे हंसें।
- किसी के बारे में गलत बात न करें। अगर वह बात उसके कानों तक पहुंच गई तो आप उसकी नजर से गिर जाएंगे।
इन सब बातों को अगर आप आपने जीवन में अपनाएंगे तो आपका व्यक्तित्व और भी निखर आएगा। एक और बात कभी किसी को अपने से छोटा न समझें। इस संसार हर किसी का अपना-अपना स्थान है। हर बड़े-छोटे को सम्मान दें, यही आपके जीवन की असली कुंजी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न: व्यक्तित्व विकास प्रयासों के परिणाम दिखने में कितना समय लगता है?
उत्तर: प्रत्येक व्यक्ति के लिए समय-सीमा अलग-अलग होती है। यह उन विशिष्ट क्षेत्रों पर निर्भर करता है जिन पर आप काम कर रहे हैं और व्यक्तिगत विकास के प्रति आपका समर्पण है। कुछ सुधार हफ्तों के भीतर ध्यान देने योग्य हो सकते हैं, जबकि अन्य में महीनों या वर्षों का समय लग सकता है।
प्रश्न: क्या किसी के व्यक्तित्व को पूरी तरह से बदलना संभव है?
उत्तर: हालाँकि आप अपने मूल व्यक्तित्व गुणों को पूरी तरह से नहीं बदल सकते हैं, आप अपने व्यवहार को संशोधित कर सकते हैं और नए कौशल और आदतें विकसित कर सकते हैं जो आपके वांछित व्यक्तित्व के अनुरूप हों।
प्रश्न: क्या व्यक्तित्व विकास के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम या संसाधन हैं?
उत्तर: हां, व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित कई ऑनलाइन पाठ्यक्रम, किताबें और संसाधन हैं। आप अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप निःशुल्क और सशुल्क दोनों विकल्प पा सकते हैं।
प्रश्न: मैं सार्वजनिक रूप से बोलने के अपने डर पर कैसे काबू पा सकता हूँ?
उत्तर: सार्वजनिक रूप से बोलने के डर पर काबू पाने के लिए अभ्यास की आवश्यकता होती है। छोटे समूहों से शुरुआत करें, पूरी तैयारी करें और धीरे-धीरे अपने दर्शकों का आकार बढ़ाएं। पब्लिक स्पीकिंग क्लब में शामिल होना भी फायदेमंद हो सकता है।
Success Tips : कैसा हो काम करने का सही तरीका ताकि आप कभी न हों असफल?
प्रश्न: क्या व्यक्तित्व विकास करियर में उन्नति में मदद कर सकता है?
उत्तर: बिल्कुल. व्यक्तित्व विकास के माध्यम से प्राप्त बेहतर संचार, नेतृत्व और पारस्परिक कौशल आपके करियर की संभावनाओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ा सकते हैं।
Read Also : सपनों का रहस्यमय संसार
प्रश्न: व्यक्तित्व विकास में आत्मविश्वास की क्या भूमिका है?
उत्तर: आत्मविश्वास व्यक्तित्व विकास की आधारशिला है। यह आपको चुनौतियों का सामना करने, अपने लक्ष्यों का पीछा करने और जीवन के उतार-चढ़ाव को लचीलेपन के साथ संभालने का अधिकार देता है।



