Udyan Utsav 2024 : उद्यान उत्सव का आयोजन 29 दिसंबर से

Garden festival organized from 29th December

udyan utsav 2024
Garden festival organized from 29th December

Udyan Utsav 2024 : पुष्प और बागवानी से संबंधित 15 दिनों का उद्यान उत्सव बोलारम, सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम में 29 दिसंबर, 2024 से आयोजित किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान (मैनेज) हैदराबाद और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

उद्यान उत्सव (Udyan Utsav 2024) का उद्देश्य

आपको बता दें कि उद्यान उत्सव का उद्देश्य जन भागीदारी द्वारा प्रकृतिए पर्यावरण संरक्षण और संधारणीयता को बढ़ावा देना है। विषयगत स्टाल और कार्यशालाओं में भाग लेकर लोग कृषि और बागवानी के क्षेत्र में नवीन और तकनीकी ज्ञान हासिल कर सकते हैं।

उद्यान उत्सव आरंभ करने की  तैयारियों और आने वाले लोगों के लिए सुविधाओं की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज समीक्षा की। राष्ट्रपति निलयम के आगंतुक सुविधा केंद्र में उन्होंने मिट्टी कैफे के एक भोजनालय और एक स्मारिका विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया।

भोजनालय और स्मारिका विक्रय केंद्र का उद्घाटन

उद्यान उत्सव आरंभ करने की  तैयारियों और आने वाले लोगों के लिए सुविधाओं की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज समीक्षा की। राष्ट्रपति निलयम के आगंतुक सुविधा केंद्र में उन्होंने मिट्टी कैफे के एक भोजनालय और एक स्मारिका विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। परिसर में खाद बनाने की प्रक्रिया देखने के लिए राष्‍ट्रपति ने खाद इकाई का भी दौरा किया।

Big update on EPFO : उच्च पेंशन पर नियोक्ताओं को विवरण देने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक

अपना स्लॉट ऑनलाइन बुक करें

उन्होंने आशा व्‍यक्‍त की कि इस इकाई में बाग के कचरे से जैविक खाद बनाकर एक उदाहरण प्रस्‍तुत किया जाएगा। राष्ट्रपति के दक्षिण प्रवास के समय को छोड़कर राष्ट्रपति निलयम वर्ष भर लोगों के लिए खुला रहता है। आगंतुक https://rashtrapatibhavan.gov.in पर वहां के भ्रमण के लिए ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

Like Us Our Facebook Page

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.