चीनी और मैदे से बनी चीजों का प्रयोग बहुत कम करें। फास्ट फूड और डिब्बाबंद भोजन का प्रयोग मजबूरी में करें।

प्रतिदिन ताजी सब्जियों या फलों का जूस पियें क्योंकि कच्ची सब्जियों और फलों के जूस में एंटी ऑक्सीडेंट पाये जाते हैं।

दिन में कच्ची सब्जी और फलों का सेवन करें। फलों और सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है

अपने भोजन में कैल्शियम के प्रयोग का पूरा ध्यान रखें। कम फैट दूध के दही, राजमां, सोयाबीन और चने का सेवन करते रहें। 

कम तेल से बना भोजन खायें क्योंकि अधिक तेल से शरीर में ‘फ्री रेडिकल एक्टीविटिज‘ को बढ़ावा मिलता है जो इंसान को जल्दी बूढ़ा बना देता है।