खानपान में चाकलेटए बिस्किट, पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, नूडल आदि जैसा जंक फूड देने से बचें।

कोल्ड ड्रिंक्स जैसे सभी पेय बालों को नुक्सान पहुंचाते हैं।बच्चों को ऐसी नुक्सानदायक चीजों से बचाएं।

परंपरागत पौष्टिक खानपान, दाल, भात, रोटी, सब्जी, दही, सलाद, फल, सूप, जूस आदि का सेवन करना सिखाएं। 

बच्चों के खानपान में आयरन, कैल्शियम, बी काम्पलेक्स, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व हों इसका ख्याल रखें।

प्राकृतिक शैंपू का उपयोग करें। तेज साबुन, रसायनिक शैंपू उपयोग न करें। मुंडन कराएं। इससे अनेक परेशानियां दूर हो जाती हैं।