क्रोध में आकर किसी से लड़ाई करना आसान है लेकिन उसी गुस्से यानि क्रोध पर काबू पाकर किसी को क्षमा करना सबसे अच्छा व्यवहार/आचरण कहलाता है।
आपका व्यवहार
जीवन में आपको कौन-कौन मिलेगा यह समय तय करता है, लेकिन जीवन में आप किस-किस से मिलेंगे यह आप तय करेंगे और किस-किस के दिलों में रहेंगे यह आपका व्यवहार तय करेगा।
आपका व्यक्तित्व
कठिन परिस्थितियां कपड़े धोने वाले वाशिंग मशीन की तरह होती है जो हमें ठोकर मारती है, घुमाती है और निचोड़ती भी है, लेकिन जब भी हम इनसे बाहर आते है तो हमारा व्यक्तित्व पहले की अपेक्षा अधिक बेहतर होता है।
गलतियां
गलतियां से सभी से होती है। इसलिए मानव जीवन को गलतियों का पुतला कहा जाता है। जीवन में यह मायने नहीं रखता कि आप गलत रास्ते पर कितनी दूर चले गए हैं, याद रखिए वापस मुड़ने की संभावना हमेशा ही बनी रहती है।
सच्चाई की राह
आज के समय में लोग दूसरो को सुखी देखकर उतना खुश नहीं होते जितना दुखी देखकर। इसलिए लोग क्या कहेंगे इसकी चिंता छोड़कर सच्चाई की राह पर चलकर आगे बढ़ते रहे। क्योंकि चर्चा उन्हीं की होती जिसमें कोई बात हो।