US Trade Deal : ट्रंप का भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान

'दोस्त' बोलकर दिया जख्म, पेनल्टी भी ठोकी

US Trade Deal: Trump announces to impose 25% tariff on India
US Trade Deal: Trump announces to impose 25% tariff on India

US Trade Deal :  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाली वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह कदम तब उठाया गया है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति नहीं बन पाई। ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिकी वस्तुओं पर उच्च टैरिफ लगाता है, इसलिए यह पारस्परिक टैरिफ लागू किया गया है।

आपको बता दें कि यह टैरिफ 1 अगस्त 2025 से लागू होगा। अगस्त के दूसरे हफ्ते के बाद इस पर फिर से बातचीत शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद ही पता चल पायेगा कि भारत इस निर्णय को किस प्रकार लेता है।

बढ़े हुए टैरिफ का असर

अगर बढ़े हुए टैरिफ के असर की बात करें तो इसका भारतीय निर्यातकों, विशेषकर ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, और रत्न-आभूषण क्षेत्रों पर गहरा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सरकार ने इस निर्णय का अध्ययन शुरू कर दिया है और व्यापार वार्ता को तेज करने की योजना बनाई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था और रुपये की कीमत पर दबाव डालने का काम कर सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही संकेत दिया था कि यदि इस सप्ताह भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता नहीं होता है, तो भारत को 25% तक के आयात शुल्क का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार को जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या ऐसा होने पर भारत को अधिक टैरिफ देना होगा, तो ट्रंप ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है।’

कई देशों पर पारस्परिक टैरिफ

आपको बता दें कि अमेरिका ने ट्रंप प्रशासन के तहत कई देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाए हैं। आईये जानते हैं ट्रेड डील के तहत अमेरिका ने किन देशों पर कितना टैक्स लगा रखा है।

  • चीन : अमेरिका और चीन ने मई 2025 में एक व्यापार समझौता कियाए जिसके तहत अमेरिकी टैरिफ को 145ः से घटाकर 30% और चीनी टैरिफ को 125% से घटाकर 10% किया गया। इसके साथ ही चीन ने रेयर अर्थ एलीमेंट्स के निर्यात को फिर से शुरू करने पर सहमति जताई।
  • जापान : जापान की बात करें तो उस पर 15% टैरिफ लागू हैए जो पहले 25% था। ऑटोमोबाइल टैरिफ को 15% पर स्थिर रखा गया है।
  • फिलीपींसर : अमेरिका और फिलीपींस ने 22 जुलाई 2025 को एक द्विपक्षीय व्यापार समझौता किया। इसके तहत फिलीपींस के निर्यात पर 19% टैरिफ लगाया गया, जो पहले प्रस्तावित 20% से कम है। बदले में फिलीपींस ने अमेरिकी वस्तुओंए जैसे ऑटोमोबाइल और औद्योगिक उत्पादों पर सभी टैरिफ हटा दिए।
  • कनाडा और मैक्सिको : शुरू में इन देशों पर 25% टैरिफ की घोषणा की गई थी। बाद में इन्हें यूएसएमसीए के अनुरूप छूट दी गई। टैरिफ को एक महीने के लिए निलंबित किया गया था। अब इन देशों के साथ वार्ताएं जारी हैं।
  • इंडोनेशियार : ट्रंप प्रशासन द्वारा इंडोनेशिया पर 19% टैरिफ लागू किया गया हैए जो पहले 32% था। यह कमी व्यापार वार्ताओं का परिणाम है।
  • यूनाइटेड किंगडम (यूके) : यूके के साथ अमेरिका का 2024 में ट्रेड सरप्लस थाए इसलिए इसे सबसे कम 10% टैरिफ दर दी गई। हालांकि यूके के ऑटोमोबाइल और स्टील निर्यात पर 25% टैरिफ का असर पड़ा है।

Read Also : Nisar Satellite सफलतापूर्वक लॉन्च

India-US Trade Deal क्यों अटक गई ?

भारत ने अमेरिका की उन मांगों को अब तक मानने से इनकार किया है, जिनमें कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों पर आयात शुल्क कम करने की बात की गई थी। भारतीय किसान संघों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इन क्षेत्रों को किसी भी व्यापार समझौते से बाहर रखा जाना चाहिए। वास्तव में, भारत ने अब तक किसी भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) में डेयरी उत्पादों पर कोई छूट नहीं दी है। दूसरी ओर, अमेरिका चाहता है कि उसे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों, पेट्रोकेमिकल्स, सेब, डेयरी उत्पादों, वाइन और जेनेटिकली मोडिफाइड फसलों जैसे उत्पादों के लिए बड़ा बाजार और अधिक पहुंच मिले।

Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button