US : अमेरिका के 37 खुफिया विभाग के अफसरों की सुरक्षा मंजूरी रद्द

Security clearance of 37 US intelligence officers revoked

Security clearance of 37 US intelligence officers revoked
Security clearance of 37 US intelligence officers revoked

US : ट्रंप के टैरिफ बंब और रूस-युक्रेन शांतिवार्ता की कोशिशें के बीच एक खबर समाने आ रही है कि अमेरिका के 37 वर्तमान और पूर्व खुफिया पेशेवरों की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रद्द किये लोगों पर अमेरीकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ खुफिया जानकारी का राजनीतिकरण और हेरफेर करने का आरोप लगाया गया है।

बीते मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने इसकी जानकारी साझा की। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया है कि यह कार्यवाई अमेरीकि राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश देने के बाद किया गया है। तुलसी गबार्ड ने इस पोस्ट में यह लिखा है कि हमारे खुफिया समुदाय की अखंडता की रक्षा के लिए यह कार्रवाई ज़रूरी थी। क्योंकि कुछ लोग पक्षपातपूर्ण उद्देश्यों के लिए अपनी पहुँच का दुरुपयोग कर रहे थे।

कुछ लोगों का मानना है कि इस प्रकार का नाटकीय कदम तुलसी गबार्ड के महीनों से चल रहे उस अभियान को और तेज़ करता है जिसे वे अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसियों के हथियारीकरण के ख़िलाफ़ कहती हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने ही न्याय विभाग ने उनके दावों का मूल्यांकन करने के लिए एक स्ट्राइक फोर्स के गठन की घोषणा की थी।

US Presidend ट्रंप का आरोप

गबार्ड के आरोपों फायदा उठाते हुए ट्रंप ने ओबामा प्रशासन के पूर्व अधिकारियों को संभावित अभियोजन के लिए न्याय विभाग को भेजने के उनके वादे की सराहना की। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर ट्रंप ने बिना किसी सबूत के 2016 में उन्हें रूस से जोड़ने और उनकी उम्मीदवारी को कमज़ोर करने के लिए एक साजिश रचने का आरोप लगाया है।

Read Also =Ujjain के 5 रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

प्रप्त जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के शिकार हुए लोगों में कुछ बाइडेन की राष्ट्रीय सुरक्षा टीम का हिस्सा थे। दी गई सूची में शामिल दो पूर्व सरकारी अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को मंगलवार को समाचार रिपोर्टों से ही गबार्ड की कार्रवाई के बारे में पता चला। नाम न छापने की शर्त पर दोनों ने कहा कि वे कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं।

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button