Rajasthan 4th Grade Result : जानें कब आयेगा परिणाम और कैसे देखें

Rajasthan 4th Grade Result: Know when the result will be declared and how to check it

Rajasthan 4th Grade Result: Know when the result will be declared and how to check it
Rajasthan 4th Grade Result: Know when the result will be declared and how to check it

Rajasthan 4th Grade Result 2025-26 : राजस्थान चतुर्थ श्रेणी का परिक्षा परिणाम कल 16 जनवरी को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की तरफ से जारी किया जाने वाला है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना आरएसएसबी ग्रेड 4 परीक्षा देने वाले उम्मीदवार परिणाम देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिक्षा परिणाम का पीडीएफ लिंक आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के श्रिजल्टश् सेक्शन में उपलब्ध होगा। परिक्षा परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे।

आपको बता दें कि एक निश्चित अवधि के लिए राजस्थान ग्रेड 4 परीक्षा 2025.26 की मेरिट सूची वैलिड रहती है। आमतौर पर यह घोषणा की तारीख से एक वर्ष या अगली भर्ती प्रक्रिया शुरू होने तक मान्य होती है। कहने का मतलब यह है कि यदि कोई चयनित उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के दौरान शामिल नहीं हो पाता है या अयोग्य पाया जाता हैए तो शेष रिक्तियों को भरने के लिए बोर्ड ‘प्रतीक्षा सूची’ जारी कर सकता है।

Rajasthan 4th Grade Result :नियुक्ति की अयोग्यताएं

  • नौकरी के लिए ऐसी स्थिति जिसमें आपकी नियुक्ति को अयोग्य माना जा सकता है। इसकी जानकारी आयोग ने नोटिफिकेशन में भी प्रदान की थी।
  • किसी भी पुरुष आवेदक जिसकी एक से अधिक जीवित पत्नियाँ हैं, चयनित होने या नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा। इस नियम से छूट भी दी जा सकती है, यदि सरकार संतुष्ट हो कि ऐसा करने का विशेष आधार है।
  • ऐसी महिला आवेदक जिसने उस पुरुष से विवाह किया हो जिसकी पहले से एक जीवित पत्नी है, नियुक्ति के लिए वह पात्र नहीं होगी। इसमें भी विशेष आधार पर सरकार द्वारा छूट दी जा सकती है।

Misuse of AI : सरकार एआई के गलत इस्तेमाल के खिलाफ ला रही है नया नियम

Rajasthan 4th Grade Result : डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान आपके ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाएगी। इस प्रक्रिया में ग्रुप डी एप्लिकेशन फॉर्म में आपने जो जानकारी दी थी, उससे संबंधित सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट को सुरक्षित रखना आवश्यक है। इसके लिए आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, मूल निवास सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC), ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूबीडी (जो भी लागू हो) जैसे डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी।

Rajasthan 4th Grade Result डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज पर परिणाम टैब पर क्लिक करें।
  3. फिर राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती रिजल्ट और मेरिट सूची शीर्षक वाले लिंक पर CLICK करें।
  4. अब आपको राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. स्क्रीन में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
  6. सूची में अपना रोल नंबर चेक करें।
  7. अगर आपका रोल नंबर सूची में दिखाई देता है तो अगले चरण के लिए आप क्वालीफाई हैं।

Join Us on Whats-app | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button