MP Viral News : महिला प्रोफेसर की मौजूदगी में छात्रों ने खोली बीयर की बोतल, वीडियो हुआ वायरल

MP Viral News: Students opened beer bottles in the presence of female professor, video went viral

MP Viral News: Students opened beer bottles in the presence of female professor, video went viral
MP Viral News: Students opened beer bottles in the presence of female professor, video went viral

MP Viral News : स्कूल व काॅलेज को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। लेकिन कुछ घटनाएं इसे अपवित्र करने पर तुली हुईं है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के एक सरकारी महाविद्यालय से निकलकर सामने आया है। आईये जानते हैं क्या है मामला…

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला मऊगंज जिले के शासकीय महाविद्यालय हनुमना का है। यहां के छात्रों ने क्लास रूम में जमकर जन्मदिन पार्टी का जश्न मनाया। जश्न के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ महिला प्रोफेसर भी मौजूद रहीं।

Read Also : MP Ration Card News : मुफ्त खाद्यान्न सूची से कटेंगे लगभग 1 लाख 75 हजार परिवार के नाम, जानें क्यों…

यहां तक तो सही है, इसमें काई हैरान करने वाला मामला नहीं है। आज के आधुनिकता के दौर में यह चलता है। लेकिन हैरान व चौंकाने वाला मामला यह है उस महिला प्रोफेसर की मौजूदगी में छात्रों ने बीयर की बोतल खोली व केक काटा।

छात्रों ने बियर को हवा में उड़ा कर जश्न भी मनाया। जश्न के दौरान अन्य वहां मौजूद छात्र-छात्राएं तालियां बजाते रहे। कुछ छात्रों को बियर की बदबू पर आपत्ति जताई। लेकिन उनकी आपत्ति को नजरअंदाज करते हुए जश्न में छात्र-छात्राएं के साथ प्रोफेसर डूबी रही। अब सोशल मीडिया में बर्थडे पार्टी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Read Also : Viral Girl Monalisa साउथ इंडिया में करेगी ज्वेलरी की दुकान का उद्घाटन

यह मध्य प्रदेश की पहली घटना नहीं है। ऐसी नशे वाली घटनाएं पहले भी घट चुकी है। पिछले दिनों मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पठारी गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में ऐसी ही घटना घटी थी। स्कूल में मास्टर साहब शराब के नशे में गए थे। इस दौरान मास्टर ने बच्चों के साथ गाली-गलौज भी की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए थे।

Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button