Maiya Samman Yojana 2024 : जानें महिलाओं के खाते में कब आएगा का पैसा

Maiya Samman Yojana 2024: Know when the money will come into women's accounts
Maiya Samman Yojana 2024: Know when the money will come into women’s accounts

Maiya Samman Yojana News Update : झारखंड राज्य के हेमंत सरकार ने महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2023 को हुई थी। यह योजना हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। 18 से 50 साल की महिलाओं को इस योजना के तहत राज्यहर महीने 1000 रुपये दिये जा रहा था। जिसे हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव से पूर्व 2500 रुपये कर दिए गया है।

Maiya Samman Yojana : क्रिसमस के पहले खाते में आयेंगे रुपये

अब ऐसी जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि हेमंत सरकार राज्य की महिलाओं को क्रिसमस और नये साल का तोहफा देने वाली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संभावना जताई जा है कि क्रिसमस के पहले मंईयां सम्मान योजना के तहत हेमंत सरकार महिलाओं के खाते में 2500 रुपये भेजेगी। इसके लिए राज्य सरकार तैयारी कर रही है।

Read Also : Maai Behan Maan Yojana : चुनाव से पहले तेजस्वी का बड़ा ऐलान

Maiya Samman Yojana की राशि भेजने की अनुमति दी

अगर राज्य के समाज कल्याण विभाग की मानें तो 22 या 23 दिसंबर को मंईयां सम्मान योजना की बढ़ी हुई राशि महिलाओं के खाते में आएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी अनुमति दे दी है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने आखिरी कैबिनेट की बैठक में योजना की राशि को 1000 से बढ़ा कर 2500 रुपये कर दी थी। राशिा बढ़ने के बाद यह पहली बार होगा जब महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आएंगे।

Read Also : International Human Solidarity Day 2024: निर्बल लोगों को स्नेह व सहयोग दें समर्थ लोग

लाभार्थियों दी जायेगी पैसे भेजने की जानकरी

कहा जा रहा है कि इस बार झारखंड सरकार न सिर्फ पैसे देगी बल्कि खाते में पैसे चले गए हैं इसकी जानकारी भी लाभार्थी तक पहुंचायेगी। इस कार्य को अमली जमला पहनाने के लिए सरकार ने 1.5 करोड़ एसएसएस की खरीद एजेंसी से की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिलाओं के खाते में पैसे भेजने के बाद उन्हें फोन में मैसेज कर इसकी जानकारी दी जाएगी।

Join Us on Whats-app | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rina Singh Gender: Female Years Of Experience: 5 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button