Maai Behan Maan Yojana : चुनाव से पहले तेजस्वी का बड़ा ऐलान
Maai Behan Maan Yojana: Tejashwi's big announcement before the elections
Maai Behan Maan Yojana : बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनती है तो राज्य में ‘माई-बहिन मान योजना’ शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में दिए जाएंगे।
यह बातें तेजस्वी यादव ने दरभंगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। तेजस्वी ने कहा कि माताओं और बहनों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए यह योजना होगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार बनने के एक महीने के भीतर यह योजना लागू कर दी जाएगी। राज्य की महिलाओं से भावनात्मक अपील करते हुए तेजस्वी ने कहा कि अब आपकी सारी परेशानियां हमारी होंगी। बस हमें आपका आशीर्वाद चाहिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास काम करने का विजन है। राज्य में विकास के लिए हमने पहले भी काम करके दिखाया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने उप मुख्यमंत्री रहते पाँच लाख लोगों को नौकरी दी। साढ़े तीन लाख नौकरी का दरवाजा खोला और हमने जो नौकरी को लेकर लकीर खिचीं आज लोग उसी पर बात कर रहे हैं।
Read Also : Pollution Control Day : प्रदूषण से बढ़ती मौतों के लिये कौन जिम्मेदार?
उन्होंने कहा कि अब आधी आबादी को सम्मान देना होगा और सामाजिक न्याय के साथ हम लोग आर्थिक न्याय करेंगे।तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के दो अरब रुपये के यात्रा खर्च पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह जनता के पैसे की बर्बादी है।
#WATCH | Darbhanga, Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav says, “If our government is formed in the state, we will start the ‘Maai Behan Maan Yojana’… Under the Maai Behan Maan Yojana, we will give Rs 2500 directly to the accounts of our economically weak mothers and sisters. As… pic.twitter.com/QvU1EIpUXT
— ANI (@ANI) December 14, 2024
तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। तेजस्वी दावा किया कि उनकी पिछली सरकार के दौरान युवाओं को रोजगार दिया गया। प्रदेश में निवेश लाने की दिशा में कई कदम उठाए गए। जो अब इस सरकार में ना के बराबर हो रहा है।
Read Also : Human Rights Day : मानव के संरक्षण एवं अधिकारों के लिए कौन लड़ेगा ?
ख्याली पुलाव पका रहे है तेजस्वी : जदयू
वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव की इस घोषणा को जनता दल (यू) ने ख्याली पुलाव बताया है। जदयू की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा ने कहा कि ख्याली पुलाव पका रहे है, पकाने दिजिए। राज्य की जनता तेजस्वी को कभी भी मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेगी।