Indore Metro Train : हीरानगर तक हुआ पहली बार ट्रायल रन
Indore Metro Train: First trial run till Hiranagar

Indore Metro Train News : इंदौर में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन शुक्रवार शाम को हुआ। यह पहली बार है जब मेट्रो ट्रेन शहर के आबादी वाले क्षेत्र हीरानगर तक पहुंची। उसकी गति काफी धीमी थी। मेट्रो ट्रेन के इस ट्रायल रन को देखने के लिए लोग सड़कों पर रुक गए।
यह गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से हीरानगर तक मेट्रो ट्रेन का पहला सफर था। कुल 13 किलोमीटर तक मेट्रो का ट्रायल रन किया गया है। चार दिन पहले 11 किलोमीटर तक मेट्रो का ट्रायल रन किया गया था।
Calling Screen : नए से पुराने इंटरफेस पर बदलने का तरीका
शुक्रवार शाम को जब हार्न बजाते हुए मेट्रो ट्रेन के चमचमाते कोच शहर की ओर बढ़ रहे थे, तो लोगों की नजरें उस पर टिक गईं। कुछ वाहन चालक तो अपनी गाड़ियों को रोककर मेट्रो ट्रेन को देखने लगे। ट्रेन की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा के बीच थी, और यह सुनिश्चित किया गया कि हीरानगर तक मेट्रो ट्रेन के ट्रैक में कोई खामी तो नहीं है।
17 किमी के हिस्से में ट्रायल रन जल्द
अफसरों का ध्यान अब मेट्रो ट्रेन के 17 किलोमीटर के हिस्से में ट्रायल रन पर है। जब मेट्रो ट्रेन गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक चलेगी, तो नियमित यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे।
विश्व पर्यटकों के लिए अनंत संभावनाओं का देश है भारत
इसके अलावा, दो बड़े शैक्षणिक संस्थान और टीसीएस तथा इंफोसिस के कैम्पस भी सुपर कॉरिडोर पर स्थित हैं। वहां काम करने वाले कर्मचारी और विद्यार्थी के लिए यात्रा और भी आसान हो जाएगी। फिलहाल, सात किलोमीटर में ट्रेन का संचालन हो रहा है, जहां कोई बसाहट नहीं है।
रेडिसन चौराहे तक पहुंच
अगले साल तक मेट्रो ट्रेन रेडिसन चौराहे तक पहुंच जाएगी। सिंहस्थ से पहले बंगाली कॉलोनी तक मेट्रो का संचालन संभव हो सकता है, लेकिन मध्य हिस्से में मेट्रो ट्रेन के काम की शुरुआत नहीं हो पाई है। इस हिस्से में मेट्रो का अंडरग्राउंड ट्रैक बनाना है।
Indore Metro Train का ट्रैक
मेट्रो ट्रेन का ट्रैक एयरपोर्ट से गांधी नगर, सुपर कॉरिडोर, सुखलिया ग्राम, विजय नगर, खजराना चौराहा, बंगाली चौराहा, नाथ मंदिर, नगर निगम, बड़ा गणपति, एयरपोर्ट रोड होते हुए एयरपोर्ट तक जाएगा। इसकी कुल लंबाई 31 किलोमीटर है। एयरपोर्ट वाले हिस्से में अंडरग्राउंड मेट्रो के निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू हो चुका है।



