Gouri Kishan का ‘बॉडी शेमिंग’ पर करारा जवाब!

सवाल सुनते ही भड़क गईं एक्ट्रेस, कहा- 'शर्मनाक है यह...'

Gouri Kishan's befitting reply to 'body shaming'
Gouri Kishan’s befitting reply to ‘body shaming’

Gouri Kishan : साउथ की गौरी किशन को कौन नहीं जानता, वह एक फेमस एक्ट्रेस है। पिछले दिनों उनकी आगामी फिल्म ‘अदर्स’ के संवाददाता सम्मेलन आयोजन किया गया था। इस प्रेस मीट के दौरान उनके वजन को लेकर किए गये विवादित सवाल का गौरी किशन ने करारा जवाब दिया। इस वाक्ये ने सभी का ध्यान खींचा और फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले सेक्सिज्म पर चर्चा शुरू कर दी। गौरी के जवाब और उनके मेल कलीग्स की चुप्पी ने जेंडर डायनामिक्स पर एक नई बहस छेड़ दी।

एक्ट्रेस ने अपनी आवाज उठाई

फिल्म के को-स्टार आदित्य माधवन से गौरी के वजन के बारे में पूछा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें फिल्म के एक सीन में गौरी को उठाना था। उस समय सवाल नहीं समझने के कारण गौरी रिएक्ट नहीं कर पाईं। बाद में उन्होंने एक और प्री-रिलीज इंटरव्यू में अपनी बेचैनी जाहिर की। फिल्म की प्रेस स्क्रीनिंग गुरुवार, 6 नवंबर के बाद उनसे फिर बचते-बचाते यह सवाल किया गया। बॉडी शेमिंग के बारे में राय रखते हुए एक्ट्रेस ने अपनी आवाज उठाई। उन्होंन कहा कि ये सब बहुत नॉर्मल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanya Rajendran (@dhanyarajendran)

इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के दम पर हूं : गौरी किशन

गौरी ने कहा कि मेरा वजन आपको कैसे परेशान करता है। यह इस फिल्म से कैसे जुड़ा है। हर औरत का बॉडी टाइप अलग होता है। उन्होने ने कहा कि इंडस्ट्री में अपने टैलेंट के दम पर हूं। अब तक मैंने सिर्फ कैरेक्टर वाली फिल्में की हैं और मुझे आपके वैलिडेशन की जरूरत नहीं है। गौरी ने सवाल का मजेदार नहीं बताते हुए कहा कि बॉडी शेमिंग को नॉर्मलाइज करना बंद करें। यह मेरे बारे में सवाल था और मुझे अपनी राय रखने का हक है।

Gouri Kishanने निराशा जताई

उनके काम के बारे में सवालों को नजरअंदाज करके उनके लुक्स पर कमेंट्स करने पर गौरी ने निराशा जताई। उन्होंने कह कि मुझसे मेरे कैरेक्टर या रोल की तैयारी के बारे में एक भी सवाल नहीं पूछा गया। हर कोई मेरे वजन के बारे में जानना चाहता है। आगे सवाल को श्बेवकूफी भराश् बताते हुए उन्होंने महिला एक्टर्स को अलग करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अकेली महिला होने के कारण उन्हें टारगेट किया जा रहा था।

Shweta Menon पर अश्लीलता फैलाने के आरोप, जानें क्या है मामला

गौरी ने उनसे यह भी सवाल किया कि क्या वह किसी मेल एक्टर से उनके वजन के बारे में पूछेंगे। गौरी ने कहा कि आप एक फीमेल एक्टर को ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैंए जो एक शर्मनाक बात हैं। इंटरनेट पर गौरी किशन का यह वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद से उनके जवाब की की तारीफ हो रही है।

Gouri Kishan के हिम्मत की तारीफ

सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने गौरी किशन के हिम्मत की तारीफ की। श्रीपदा सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि गौरी ने कमाल का काम किया। बहुत गर्व है कि इतनी कम उम्र में कोई अपनी बात पर अड़ी रही। किसी भी मेल एक्टर से उसके वजन के बारे में नहीं पूछा जाता।

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button