Rajasthan News : Food Poisoning ने फिर मचाया हड़कंप, 14-15 छात्राओं की तबियत खराब

Food poisoning creates panic again, health of 14-15 girl students deteriorates

Rajsthan News: Food poisoning again created a stir
Rajsthan News: Food poisoning again created a stir | Image Source : Social Media

Rajsthan Food Poisoning News : राजस्थान स्थित सवाई माधोपुर जिले में एक गांव है चकेरी। यहां से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऐसी जानकारी मिल रही है खाना खाने के बाद 14-15 छात्राओं की तबियत खराब हो गई है। यह मामला है चकेरी गांव स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का।

Food Poisoning से ग्रसित छात्राएं जिला अस्पताल रैफर

जब इसकी जानकारी विद्यालय स्टाफ को प्राप्त हुई तो उनके द्वारा फूड पॉइजनिंग से ग्रसित छात्राओं को कुंडेरा सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार यहां से 7-8 छात्राओं को जिला अस्पताल रैफर किया गया। सभी छात्राओं का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Food Poisoning से पेट दर्द और उल्टियां

फूड पॉइजनिंग की शिकार 8 छात्राएं कुंडेरा और 5 छात्राएं जिला अस्पताल में भर्ती है। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि खाना खाने के बाद कुछ छात्राओं ने पेट दर्द की शिकायत की। इसी बीच कुछ छात्राओं को पेट दर्द और उल्टियां होने लगी। इसके बाद हीं तुरंत सभी 14-15 छात्राओं की कुंडेरा सीएचसी में भर्ती करवाया।

प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी

यहां से 7-8 छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ताजा जाकारी के अनुसार जिला अस्पताल में फिलहाल 5 छात्राओं का उपचार चल रहा है। 8 छात्राओं का उपचार कुंडेरा अस्पताल में चल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि अन्य 1-2 छात्राओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Read Also : Baby Food Tips : कैसा हो आपके बच्चे का आहार, यहां जानें

फिलहाल सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल चिकित्सकों का कहना है कि सभी छात्राओं को कुछ देर ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद छुट्टी दे दी जाएगी।

Food Poisoning का कारण

 किसी भी व्यक्ति को फूड पॉइजनिंग हो सकती है जो गलती से दूषित भोजन कर लेते हैं। दूषित भोजन से इंगित होता है कि बैक्टीरिया, कवक, पैरासाइट या वायरस जैसे किसी जहरीले जीव ने भोजन को प्रदूषित किया है। ये जहरीले बैक्टीरिया कभी-कभी फ़ूड पॉइज़निंग का कारण बन सकते हैं। अधिकांश लोग अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन अन्य कुछ व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं।

किसी प्रतिकूल चीज का जब आप सेवन करते हैं, तो आपका शरीर पॉइज़न को साफ करके प्रतिक्रिया करता है। आपको उल्टी दस्त, बुखार, या तीनों हो सकते हैं। आपके शरीर द्वारा फूड पॉइजनिंगके अप्रिय लक्षण स्वयं को ठीक करने का प्रयास करते हैं। शरीर को ठीक होने में आम तौर पर एक या दो दिन लगते हैं।

Food Poisoning के लक्षण क्या हैं?

  1.  पेट में ऐंठन
  2. जी मिचलाना
  3. दस्त
  4. उल्टी आना
  5. हल्का बुखार
  6. भूख में कमी
  7. कमज़ोरी
  8. सिर दर्द

Join Us on Whats-app | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rina Singh Gender: Female Years Of Experience: 5 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button