Elderly Care Tips 2024 : बुजुर्ग माता-पिता का ऐसे रखें ख्याल

Take care of elderly parents like this

Elderly Care Tips 2024: Take care of elderly parents like this
Elderly Care Tips 2024: Take care of elderly parents like this

Elderly Care Tips : आज के आधुनिक युग में बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं वैसे-वैसे अपने बुजुर्ग माता-पिता से दूरी बना लेते है। बच्चों को शहरी जीवन जीने की लालसा उन्हें गांव छोड़कर बड़े नगरों की ओर पलायन करने को मजबूर कर रही है। कुछ तो गांव से शहर आकर पढ़ाई करते-करते यहीं बस जाते हैं और गांव में छोड़ देते है उन बुजुर्ग होते माता-पिता को जो पढ़ने के लिए उन्हें शहर भेजते हैं।

बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करना बच्चों का कर्तव्य है, वे इस जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। क्या यह सही है जिस माता.पिता ने अपने सुखों को तिलांजलि देकर स्वयं कष्टों को झेलते हुए बचपन से लेकर जवानी तक जिसका पालन पोषण और शिक्षित कियाए बड़े होकर वही बच्चे उनकी अनदेखी करे।

Child and Mother Relationship : आपस में खुलापन लाएं माताएं एवं बच्चे

एक समय ऐसा आता है जब वही माता.पिता असहाय और वृद्ध हो जाते है तो वे अपने बच्चों पर ही पूरी तरह से निर्भर होते है। ऐसे में बच्चों का भी कर्तव्य और जिम्मेदारी हो जाती है कि वे अपने बुजुर्ग माता.पिता की देखभाल करे उनकी अनदेखी न करे। बच्चे अपने बुजुर्ग होते माता-पिता की कैसे देखभाल करें आईये डालते है इस पर एक नजर….।

बुजुर्ग माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लाएं

दुनिया में हँसी को सबसे अच्छी दवा माना जाता है। मुश्किल और तनावपूर्ण देखभाल की स्थिति में भी कुछ मज़ेदार पल होते हैं। बस आपको उन पलों को खोजने की जरूरत है। कहते हैं एक साथ हँसने से तनाव कम होता है और नज़दीकियाँ बढ़ती हैं। इसलिए कुछ ऐसा करने की काशिश करे जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आये।

बुजुर्ग माता-पिता के मानसिक स्वास्थ्य पर रखें नजर

बुजुर्ग माता-पिता को किसी तरह की तकलीफ होने पर उनका मानसिक स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। उनके साथ रहने वाले को इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि उन्हें कोई तकलीफ न हो। अगर कोई दिक्कत हो रही है तो उसका पता लगाकर उसे दूर करने की कोशिश करें। जैसे कि उनके होने वाले मानसिक परिवर्तनों पर नजर रखें जैसे अधिक भूलने की शिकायत. रास्ता भूल जाना और चलते समय संतुलन खोना आदि। कोशिश करें कि वे अकेले बाहर न जाएं।

Couple Relationship : जीवन और सहजीवन

बुजुर्ग माता-पिता के लिए नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लें

बढ़ती उम्र कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी लाता है। यदि बुजुर्ग सदस्य का स्वास्थ्य खराब होने पर आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। क्योंकि उनकी स्वास्थ्य समस्या को एक डाॅक्टर बेहतर तरीके से समझ सकता है न कि आप। डाॅक्टर के उनकी तकलीफ के अनुसार उन्हें दवाई देता है ताकि उन्हें आराम मिल सके। कोशिश यह भी होनी चाहिए कि आप जिस डाॅक्टर को उन्हें दिखा रहे है उसे हीं दिखाएं। बार-बार डाॅक्टर न बदलें। क्योंकि जब आप दूसरे डॉक्टर से सलाह लेते हैं तो कई बार डॉक्टर दवाइयां बदल देता है। और इसके कारण उनके स्वास्थ्य में जल्दी सुधार नहीं होता है।

बुजुर्ग माता-पिता (Elderly parents) के साथ समय बिताएं

इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सभ्सी व्सस्त हैं। यदि आप भी अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं, तो आपको जब भी समय मिले तो वो पल आप बुजुर्ग माता-पिता के साथ बिताएं। उनके पास बैठे और उनसे हाल चाल पूछे। उनसे बातें करें जैसे कि उन्होंने क्या खाया और दवाइयां समय पर ली या नहीं। अगर आप कहीं बाहर जाते हैं तो घर आने पर उनके दिन के रूटीन के बारे में पूछें। उनके साथ गेम खेलने की कोशिश करें क्योंकि बुजुर्गों का मन बच्चे की तरह होता है। आप उनके साथ कुछ पल के लिए बाहर टहलने जाएं।

Elderly Care Tips 2024: Take care of elderly parents like this
Elderly Care Tips 2024: Take care of elderly parents like this

बुजुर्गों के खाने का ध्यान रखें (Elderly Care Tips-Food)

बुजुर्गों अगर खाना समय पर नहीं खाते हैं तो उनका खाना ढंग से पचता नहीं है। इसलिए उन्हें सदैव खाने के समय पर ही खाना दें। अगर समय पर खाना नहीं देंगे तो इससे उनके शरीर में कमजोरी आ सकती है। खाने के समय पर ही खाना न मिलने से उन्हें सोने में भी दिक्कत हो सकती है और उन्हें एसिडिटी भी हो सकती है।

Elderly Care Tips : केयर टेकर रखें

अगर आप बहुत ज्यादा व्यस्त रहते हैं तो बुजुर्गों की देखभाल करने के लिए एक केयर टेकर रख सकते हैं। ऐसे केयर टेकर रखें जो उसका अच्छे से ध्यान रखें। उन्हें खाने के समय पर ही खाना और समय पर दवाई दें।

Personality Development Tips : कैसे बनाएं अपने व्यक्तित्व को आकर्षक, जानें

Elderly Care Tips 2024: Take care of elderly parents like this

एक्टिव और फिट रहने में मदद करें (Elderly Care Tips)

बुजुर्गों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उन्हें फिट रहना जरूरी है। अगर स्वास्थ्य सही रहेगा तो वेएक्टिव रहेंगे। फिट रहने के लिए आप बुजुर्गों को व्यायाम या योग के लिए प्रोत्साहित करें। अगर आप खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम करते हैं तो उन्हें भी अपने साथ व्यायाम या योग कराएं। यह उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इससे बीमारियां दूर होने के साथ-साथ उनका अकेलापन कम होगा और वे स्वस्थ महसूस करेंगे।

​Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button