Calling Screen : नए से पुराने इंटरफेस पर बदलने का तरीका
Calling Screen : How to change from new to old interface

Calling Screen : पिछले दिनों कई एंड्राइड यूजर्स उस समय हैरान और परेशान हो गए जब उनके फोन का डायलर इंटरफेस बिना किसी वार्निंग या परमिशन के अचानक बदल गया। यूजर्स ने न कोई ऐप डाउनलोड किया और न ही अपडेट। लोगों मोबाईल जैसे ही इंटरनेट से दोबारा कनेक्ट हुआ तो उन्होंने देखा कि उनका फोन ऐप अपने आप नए डिजाइन में बदल गया।
जानें क्यों बदला आपका Calling Screen
बिना किसी अपटेड और वार्निंग या परमिशन के हुए इस बदलाव को लेकर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जाहिर की। आपको बता दें कि यह बदलाव गुगल के कारण हुआ। हर एंड्राइड फोन में गुगल प्ले-स्टोर होता है जो कि Auto अपडेट मोड में सेट रहता है। कहने मतलब आपके बिना किसी परमिशन व वार्निंग के यह अपडेट होता है गुगल सर्वर के द्वारा। गुगल ने भी कहा है कि इस बदलाव को सर्वर-साइड एक्टिवेशन से लागू किया गया है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि यह बदलाव उन्हें कन्फ्यूजिंग और अनावश्यक लग रहा है। कुछ ऐसे भी लोग है जिन्होंने नए डिजाइन की तारीफ भी की और कहा कि यह पहले से ज्यादा साफ और मॉडर्न दिखता है। वहीं दूसरी ओर जब सोशल मीडिया पर कमेंट आने लगे तो गुगल ने सफाई देते हुए कहा कि कि यह नया डिजाइन यूजर रिसर्च पर आधारित है।
गुगल का कहना है कंपनी ने 18,000 से ज्यादा लोगों पर स्टडी की और पाया कि मटेरियल 3 एक्सप्रेसिव डिजाइन से यूजर्स जरूरी बटन और जानकारी जल्दी पहचान लेते हैं। इसी वजह से यह डिजाइन सबसे पहले फोन ऐप में लाया गया है। गुगल ने यह भी जानकारी दी कि जल्द ही यही बदलाव उनके दूसरे ऐप्स में भी देखने को मिलेंगे।
Read Also =Vastu Tips : स्वस्थ जीवन के लिए वास्तुशास्त्र के 13 उपाय
अब सवाल यह उठता है कि गुगल के इस बदलाव को आप ना पंसद कर रहे है और चाहते है कि आपका फोन पुराने जैसा हो जाए तो चलिए जानते हैं इसे कैसे कर सकते है।
Calling Screen कैसे बदलें
पुराने फोन ऐप या डायलर को यूज करने के लिए आपको सबसे पहले अपडेट को बंद करना होगा। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर फोन ऐप के लिए सर्च करना है और फिर थ्री डॉट आइकन पर क्लिक करके Enable Auto Update पर टैप करके इसे बंद करना होगा। इसके बाद ऐप अपने आप अपडेट नहीं होगा।
अब आप अपने फोन की सेटिंग में को ओपेन कर लें। इसके बाद ऐप्स में जाकर फोन ऐप के लिए सर्च करें। अब आप Force Stop पर क्लिक करें। फिर स्टोरेज में जाकर Clear Cache पर क्लिक कर दें। अब दिए गए थ्री डॉट पर जाकर अनइंस्टॉल अपडेट पर क्लिक कर दें। फिर अपने फोन रिस्टार्ट कर लें। इससे ऐप पहले जैसा हो जाएगा और आपकी पुरानी सेटिंग वापस आ जायेगा।



