Best Exercise Tips : शारीरिक संरचना के अनुसार ही करें व्यायाम, यहां दिए 5 टिप्स पढ़ें

Best Exercise Tips: Do exercise according to your body structure

Best Exercise Tips: Do exercise according to your body structure
Best Exercise Tips: Do exercise according to your body structure

Best Exercise Tips :  पुराने समय में कसरत करना पहलवानों के लिए ही उचित ठहराया जाता था। महिलाएं स्वयं इससे दूर रहती थीं। न ही महिलाओं को इसका कोई ज्ञान था। चूंकि धीरे-धीरे महिलाओं ने अपनी जीवन शैली में काफी परिवर्तन किया है और नये-नये प्रयोगों को अपने जीवन में शामिल किया है, इस प्रकार उन्होंने इस तरह की कसरत को फिटनेस का नाम देकर अपनी ज़रूरतों में शामिल कर लिया।

आजकल सभी महिलाएं और युवतियां सुंदर और स्मार्ट दिखाना चाहती हैं, इसलिए उनके सौन्दर्य का एक हिस्सा बनती जा रही है फिटनेस। बड़े-बड़े शहरों में इसका चलन आज ज़ोरों पर है लेकिन छोटे शहर और कस्बे भी पीछे नहीं है। हर जगह रहने वाली महिलाओं में खूबसूरत दिखने की चाह होती है इसलिए यह एक जगह सीमित रहने वाली कला नहीं है। यूं भी फिटनेस से सम्बन्धित व्यायाम सौंदर्य (Exercise Beauty) निखारने, बाॅडी को स्लिम बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ज़रूरी होते जा रहे हैं।

Best Exercise Tips: Do exercise according to your body structure
Best Exercise Tips: Do exercise according to your body structure

शारीरिक संरचना को अवश्य जान लें (Best Exercise Tips)

व्यायाम करने से पहले अपनी शारीरिक संरचना को अवश्य जान लें। व्यायाम चाहे किसी भी तरह का क्यों न हो? चूंकि उसका असर आपके शरीर पर होना है इसलिए अपने शरीर के सभी क्रिया-कलापों को जान लें, मसलन आपका पाचन कैसा रहता है, ब्लडप्रेशर कैसा रहता है या अन्य कोई तकलीफ तो नहीं।

पाचन ठीक नहीं तो ते़ज गति वाले व्यायाम करें (Best Exercise Tips)

जिन महिलाओं का पाचन ठीक नहीं होता या धीरे-धीरे होता है, उन्हें ते़ज गति वाले व्यायाम करने चाहिए जिनमें ऊर्जा की खपत ज्यादा हो जैसे दौड़ना, रस्सी कूदना, साइकिल चलाना आदि। इससे उनकी पाचन क्षमता की तीव्रता बढ़ेगी। वे महिलाएं जिनकी पाचन क्षमता ठीक है उन्हें हल्के-फुल्के व्यायाम करने चाहिएं अन्यथा उनकी पाचन क्षमता बिगड़ सकती है जिससे फायदा होने के बजाय नुकसान ही होगा। इसलिए उन्हें घरेलू कार्यों में रूचि लेनी चाहिए या योगाभ्यास, और तैराकी अपनाने चाहिए।

Cough Care Best Tips : खांसी से तुरंत छुटकारा दिलाएगा ये 14 घरेलू नुस्खे

ब्लडग्रुप के अनुसार व्यायाम करें (Best Exercise Tips)

अच्छा हो यदि महिलाएं अपने ब्लडग्रुप के अनुसार व्यायाम करें। माना जाता है कि ‘बी‘ व ‘ए बी‘ ब्लडग्रुप की महिलाओं को हल्के व्यायाम करने चाहिए क्योंकि इन ब्लडगु्रप की महिलाओं को जल्दी थकान हो जाती है। हालांकि ‘ए‘ ब्लडगु्रप की महिलाओं को भी तेज रफ्तार के व्यायाम करने भी सलाह नहीं दी जाती क्योंकि उनमें रोगों की प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है लेकिन ‘ओ‘ ब्लडग्रुप वाली महिलाओं के लिए त़ेज व्यायाम ठीक रहते हैं।

व्यायाम करने में परेशानी-विशेषज्ञ से सलाह लें (Best Exercise Tips For Woman)

अगर आपको अपना ब्लडगु्रप नहीं पता तो भी चिंता करने की कोई बात नहीं। आप एक दिन हल्का और एक दिन भारी व्यायाम कीजिए। इससे आप पर अत्यधिक बोझ भी नहीं पड़ेगा और आप दोनों तरह के व्यायाम का लाभ उठा सकेंगी। व्यायाम के लिए कभी अपने मन में कोई शक न रखें। अगर आपको कोई व्यायाम करने में परेशानी है तो विशेषज्ञ से सलाह लें।

Best Exercise Tips : शारीरिक संरचना के अनुसार ही करें व्यायाम, यहां दिए 5 टिप्स पढ़ें

कभी यह नहीं सोचें कि व्यायाम करने से आपकी बाॅडी पुरूषों की भांति हो जायेगी। यह एकदम गलत है। महिलाओं की शारीरिक संरचना चूंकि पुरूषों की शारीरिक संरचना से अलग है, सो वे चीजें जो पुरूषों के शरीर पर प्रभाव डालती हैं ठीक वैसा ही प्रभाव महिलाओं पर नहीं डालती। इसलिए इस बात से बेफिक्र रहें कि आपकी मसल्स भी बन जायंगी।

Best Health Tips : व्यायाम करने के लिए कैसी हो आपकी दिनचर्या

काॅलेस्ट्रोल कम करने में सहायक (Best Exercise Tips)

व्यायाम से सिर्फ शरीर ही सुडौल नहीं बनता बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी यह उपयोगी है। चूंकि व्यायाम का सीधा संबंध मांसपेशियों से होता है इसलिए यह काॅलेस्ट्रोल कम करने में सहायक होता है साथ ही रक्तसंचार भी ठीक करता है। व्यायाम से रक्तदाब भी ठीक रहता है। सही जानकारी के व्यायाम से आप अपने स्वास्थ्य के लिए कई लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

Join Us on Whats-app

Related Articles

Back to top button
praktijkherstel.nl, | visit this page, |visit this page, | Daftar Unibet99 Slot Sekarang , | bus charter Singapore