AR Murugadoss Sivakarthikeyan : फिल्म ‘दिल मद्रासी’ का टीजर जारी
शिवकार्तिकेयन और एआर मुरुगदॉस की पहली फिल्म की झलक दिखी

AR Murugadoss Sivakarthikeyan : शिवकार्तिकेयन के प्रशंसक जिस पल के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वह आखिरकार आ गया ही है। आज सोमवार को इस तमिल स्टार के 40वां जन्मदिन था। इस अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एआर मुरुगादॉस ने अपनी आगामी फिल्म का एक विशेष टीज़र जारी किया। टीजर में दिखाये गये प्रभावशाली दृश्य प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह और रोमांच पैदा कर रहे है।
AR Murugadoss Sivakarthikeyan की एक साथ पहली फिल्म
आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह शिवकार्तिकेयन और एआर मुरुगदॉस की एक साथ पहली फिल्म है। कल तक इस फिल्म के शिर्षक मतलब नाम पर ससपेंस बना हुआ था जो कि आज खत्म हो गया। इस फिल्म का नाम ‘दिल मद्रासी’ रखा गया है। इस फिल्म को हाई.ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि शिवकार्तिकेयन ने अपनी पिछली फिल्म ‘अमरन’ से अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर दिया है। वहीं अगर फिल्म निर्माता एआर मुरुगादॉस की बात करें तो वे अपने करियर के पीक पर हैं। इस साल दो बड़ी फिल्में देने वाले हैं। यह फिल्म श्री लक्ष्मी मूवीज के बैनर तले बन रही है। ऐसी आशा है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब मनोरंजन करेगी।
फिल्म के 44.सेकंड के जारी टीज़र में शिवकार्तिकेयन एक पूरी तरह पावर-पैक अवतार में नजर आ रहे हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि इसमें एक भी डायलॉग नहीं है। इसके बावजूद भी यह झलक फिल्म के बाकी अहम किरदारों का परिचय करा रही है। टीज़र में दमदार एक्शनए बम विस्फोटए गोलीबारी सहित कई हिंसक सीन दिखाए गए हैं।
वहीं को-स्टार विद्युत जामवाल की एंट्री ने जान डाल दी हैं। फिल्म की हीरोइन रुक्मिणी वसंत की गिटार बजाते हुए झलक दिखाई गई है। इस सीन के बाद फिल्म में शिवकार्तिकेयन की एंट्री दिखाई गई है। कुल मिला देखा जाए तो जारी टीजर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा रही है।
Read Also : Viral Girl Monalisa साउथ इंडिया में करेगी ज्वेलरी की दुकान का उद्घाटन
कालकारों की बात करें तो इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन अहम भूमिका में नजर आयेंगे। दूसरे कलाकारों में रुक्मिणी वसंतए बीजू मेनन, विद्युत जामवाल, विक्रांत को-स्टार के तौर पर नजर आएंगे।
Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page



