Hair Wash Tips : पढ़े और जानें शैंपू करने का सही तरीका

Hair Wash Tips: Read and know the right way to shampoo

Hair Wash Tips: Read and know the right way to shampoo.
Hair Wash Tips: Read and know the right way to shampoo.

Hair Wash Tips : बालों को साफ करने के लिए साबुन, आंवला-शिकाकाई-रीठा या शैंपू का प्रयोग किया जाता है। जितना आवश्यक बालों के लिए सही शैंपू का चुनाव होता है, उतना ही आवश्यक होता है उन्हें धोने का तरीका भी। पहले लोग आंवला शिकाकाई रीठे से सिर धोते थे। फिर जैसे जैसे व्यस्तता बढ़ती गई उसका स्थान साबुन ने ले लिया।

जब साबुन से बाल धोने पर नुक्सान सामने आने लगे तो शैंपू ने उसका स्थान ले लिया क्योंकि यह सबसे आराम का साधन है। थोड़ा सा हथेली में लिया और हाथों में रगड़ कर बालों पर लगा दिया। थोड़ा मलने के बाद बाल साफ। पानी से धो लिया। हो गए बाल साफ।

तो अपनाएं बाल धोने के लिए कुछ टिप्स (Hair Wash Tips) :-

  • बाल धोने से पहले बालों में कंघी कर लें ताकि बाल धोते समय उलझें नहीं। शैंपू करने से पहले बालों को गीला करें।
  • बालों को शैंपू करने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें ताकि स्काल्प अच्छी तरह से साफ हो सके। यदि बाल आयॅली हैं तो आयल कम हो जाएगा। अगर बाल खुश्क हैं तो बाल धोने से पहले हेड मसाज कर लें।
  • बालों के आकार के अनुसार शैंपू का प्रयोग करें।
  • छोटे बालों के लिए थोड़े शैंपू की आवश्यकता होती है, मीडियम बालों के लिए थोड़ा ज्यादा और लंबे बालों के लिए ज्यादा।
  • शैंपू को किसी मग में निकालकर पानी डालकर हिला लें। फिर बालों पर थोड़ा थोड़ा कर उड़ेले। बालों को उंगलियों के पोरों से हल्का रगड़ें ताकि बाल टूटे नहीं और बाल साफ भी हो जाएं। शैंपू बालों पर तीन मिनट तक लगा रहने दें फिर बाल रिंस कर लें।
  • बालों को शैंपू के बाद अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें ताकि शैंपू के केमिकल्स पूरी तरह से बह जाएं।
  • हमेशा माइल्ड शैंपू प्रयोग में लाएं। तेज केमिकल वाले शैंपू बालों को खराब कर देते हैं।
  • बाल धोने के बाद बालों की कंडीशनिंग करें। कंडीशनर लगा कर बाल 2-3 मिनट तक छोड़ दें। फिर नार्मल पानी से बालों को धो लें।
  • कंडीशनर स्काल्प पर न लगा कर खाली बालों के बाहरी भाग पर लगाएं।
  • अगर आपको डैंड्रप की समस्या है तो पानी में सेब का सिरका मिलाकर हफ्ते में 1 बार बालों में लगाएं।

Health Tips For Eye : सावधान! ये गलतियां आपकी आंखों को कर रही है डैमेज, जानें कैसे बचें

Disclaimer : यह आलेख सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button