Job Search Tips : नौकरी ढूंढते समय सचेत रहें, जानें क्यों और कैसे

Job Search Tips: Be cautious while searching for a job

Job Search Tips: Be cautious while searching for a job
Job Search Tips: Be cautious while searching for a job

Job Search Tips : यह एक हकीकत है कि कई जाली संस्थाएं फर्म, प्राइवेट कंपनियां व स्कूल लड़कियों को लुभावनी नौकरियों का आकर्षण दिखा उनका शोषण कर रहे हैं। वे लड़कियों की मजबूरी और ग्लैमर के पीछे भागने की ललक का खूब फायदा उठा रहे हैं। मजबूरी होने पर भी अपने जीवन के साथ खिलवाड़ करना कहां की समझदारी है।

पहली बात तो यही चैंकाने वाली होनी चाहिए कि आज जब कि बेरोजगारी इस कदर बढ़ी हुई है, अच्छे अच्छे क्वालीफाइड लोगों तक के पास नौकरी नहीं है, महज बी ए, एम ए. को आनन फानन में मोटी तनख्वाह वाली नौकरी, वह भी बगैर किसी ऊंची सिफारिश के क्योंकर मिल रही है।

’मिस, हर चीज का मूल्य तो चुकाना ही पड़ता है‘ कहते हुए शमा के बाॅस ने उसे नौकरी देने पर मुआवजे के तौर पर उसकी इज्जत से खिलवाड़ करना चाहा। यह हादसा केवल शमा ही नहीं, किसी भी लड़की के साथ हो सकता है। काम करने की जगहों पर लड़कियों व महिलाओं का दैहिक शोषण अब एक आम बात है।

एक सर्वेक्षण के दौरान बलात्कार के बीस प्रतिशत मामले कार्यरत महिलाओं के साथ ही होते हैं और जो संस्थाएं शोषण के उद्देश्य से ही स्थापित हैं, उनकी संख्या बड़े शहरों में बढ़ती ही जा रही है इसलिए सर्वप्रथम तो लड़कियों को मजबूरी में ही नौकरी करनी चाहिए, केवल बाहर घूमने फिरने, टाइमपास करने और ग्लैमर की चकाचैंध से ललचा कर नहीं।

नौकरी के लिए आवेदन करने से पूर्व निम्न बातों पर ध्यान दें ( Job Search Tips)

  1. जिस संस्था, फर्म या स्कूल में आवेदन करें, उसके बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करें। अनजान नई संदेहास्पद जगहों पर भूलकर भी आवेदन न करें।
  2. ऐसे एजेंटों से सचेत रहें जो आपको नौकरी दिलाने का वादा कर आपसे रूपये ऐंठकर गायब हो जाएं।
  3. रात की शिफ्ट में काम जहां तक संभव हो, न ही करें। ऑफिस में बिल्कुल अकेली न रहें। मुसीबत पड़ने पर घबराकर हिम्मत न हारें बल्कि परिस्थिति का मुकाबला करने का तैयार रहें।

उच्च न्यायालय ने कार्यस्थल पर महिलाओं के शारीरिक शोषण के खिलाफ सजा का प्रावधान किया है। इसमें जोर जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए जाने ले कर हावभाव, भाषा, गंदे इशारों से लेकर अवांछित स्पर्श सभी शामिल हैं। चूंकि अब तक ऐसा नियम अधिनियम नहीं बना था जिसके तहत कामकाजी नौकरी पेशा स्त्री अपनी शिकायत दर्ज कर पाती, इस प्रावधान से उन्हें पूर्ण सुरक्षा न मिलने पर भी कुछ राहत तो अवश्य मिली है। इससे उन्हें आवाज उठाने की शक्ति मिली है।

Personality Development Tips : कैसे बनाएं अपने व्यक्तित्व को आकर्षक, जानें

इसके अलावा कई समाजसेवी संस्थाएं इस दिशा में कार्यशील हैं। उनका सहारा भी कार्यस्थल पर प्रताड़ित स्त्रिायां ले सकती हैं। उन्हें चाहिये कि वे चुपचाप अपने प्रति अन्याय किसी डर से न होने दें क्योंकि उंगली पकड़ने वाले पहुंचा भी पकड़ सकते हैं इसलिए उन्हें समय रहते ही रोक दें।

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button