आगरा में सकल जैन समाज की ओर से आचार्य लोकेश जी का भव्य स्वागत

विश्व शांति के लिए अहिंसा और सद्भाव को जीवन का आधार बनाये - आचार्य लोकेश जी

Important Meeting Between Jain Acharya Lokeshji and Iranian President Masoud Pezeshkian
Important Meeting Between Jain Acharya Lokeshji and Iranian President Masoud Pezeshkian
  • आंतरिक शांति से ही विश्व शांति संभव – मुनि समत्व सागर जी
  • आचार्य लोकेश ने भारतीय सांकृति और जैन धर्म का गौरव विश्व में बढ़ाया – सांसद नवीन जैन

विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेशजी के आगरा आगमन पर सकल जैन समाज द्वारा निर्मल सदन में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन आचार्य लोकेशजी एवं मुनि श्री समत्व सागर जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं जनसमुदाय को आध्यात्मिक प्रवचन के माध्यम से अहिंसा, आत्मसंयम, क्षमा, करुणा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया।

दोनों आचार्यों के प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित जनसमूह आध्यात्मिक रूप से लाभान्वित हुआ। कार्यक्रम में सांसद श्री नवीन जैन ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने संतों के सान्निध्य को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों से ही समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेशजी ने कहा कि अपने वी सपोर्ट पीस अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि अहिंसा भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसे केवल एक धार्मिक सिद्धांत के रूप में नहीं, बल्कि जीवन पद्धति के रूप में अपनाने की आवश्यकता है।

आज दुनिया में विज्ञान, तकनीक और आर्थिक विकास तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके साथ तनाव, क्रोध, असहिष्णुता, हिंसा और वैचारिक टकराव जैसी चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे समय में मनुष्य को बाहरी विकास के साथ-साथ अपने अंतर्मन का विकास करना होगा।

मुनि श्री समत्व सागर जी ने कहा कि मनुष्य बाहरी सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करता है, लेकिन वास्तविक शांति उसके भीतर से आती है। जब तक मनुष्य अपने मन को शांत और संतुलित नहीं करता, तब तक बाहरी उपलब्धियां भी उसे स्थायी संतोष प्रदान नहीं कर सकतीं। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़ों को धैर्य, समझदारी, माफ़ी और आपसी तालमेल से सुलझाया जा सकता है।

सुर, साधना और संघर्ष की अनकही दास्तान है ‘शब्द उठान सुर तिहाई’

सांसद श्री नवीन जैन ने आगरा के सकल जैन समाज की ओर से आचार्य लोकेशजी का स्वागत करते हुए कहा कि आचार्य लोकेशजी ने अपने मानवतावादी कार्यों से सम्पूर्ण विश्व में भारत देश एवं जैन धर्म का गौरव बढ़ाया है।कहा कि आगरा की धरती आपके आगमन से पावन हुई है।

इस अवसर पर सकल जैन समाज एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से आचार्य लोकेश जी का भावपूर्ण अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने आचार्यश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उनके ‘वी सपोर्ट पीस’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का उद्घोष किया।

Grand welcome for Acharya Lokesh Ji in Agra by the united Jain community.

Grand welcome for Acharya Lokesh Ji in Agra by the united Jain community.

समारोह का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा, सद्भाव और जैन एकता से ओत-प्रोत रहा।हेल्पिंग हैंड फाउण्डेशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुमन संजय सुरना ने आचार्य लोकेशजी का परिचय प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन जी,शिक्षा समिति के महामंत्री जितेंद्र जैन जी, श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन सोनी जी,आगरा JITO के अध्यक्ष योगेश जैन जी,मनोज जैन जी, श्रीमती सुमन सुराना जी,छीपीटोला जैन के अध्यक्ष मनोज जैन जी,प्रवीण जैन जी,दीपक जैन जी,राजेश जैन जी सहित अन्य प्रमुख लोगों ने आचार्य श्री का स्वागत अभिनंदन किया।

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button