Bank Holiday 2025 : यहां जानें महाशिवरात्रि और मार्च महीने में किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद और कहां रहेंगे खुले

Bank Holiday 2025: Know here in which states banks will remain closed and where they will remain open during Mahashivratri and March.

Bank Holiday 2025 : आरबीआई विभिन्न त्योहारों और सार्वजनिक अवकाशों पर बैंकों को छुट्टी प्रदान करता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा, और इसी के तहत आरबीआई ने कई स्थानों पर बैंक अवकाश घोषित किया है। यदि आप 26 फरवरी को बैंक से संबंधित कोई कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुले रहेंगे या बंद। तो आईये जानते हैं किन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद।

निम्नलिखित राज्यों में बैंक रहेंगे अवकाशित (Bank Holiday 2025)

    1. गुजरात
    2. महाराष्ट्र
    3. कर्नाटक
    4.  मध्य प्रदेश
    5. ओडिशा
    6. चंडीगढ़
    7. उत्तराखंड
    8. आंध्र प्रदेश
    9. तेलंगाना
    10. जम्मू-श्रीनगर
    11. केरल
    12. उत्तर प्रदेश
    13. छत्तीसगढ़
    14. झारखंड
    15. हिमाचल प्रदेश

शिवरात्रि का पर्व पूरे देश में अनेक लोग खुशी के साथ मनाते हैं। इस दिन कई राज्यों के स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टी होती है। इस पर्व पर मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। शिवरात्रि 2025 के अवसर पर, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-श्रीनगर, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, और हिमाचल प्रदेश में बैंकों के लिए छुट्टी की घोषणा की है।

28 फरवरी इस राज्य में बैंक रहेंगे बंद (Bank Holiday 2025)

28 फरवरी 2025 को, लोसार के पर्व के अवसर पर सिक्किम (गंगटोक) में सरकारी और निजी दोनों प्रकार के बैंक बंद रहेंगे। इस महीने फरवरी में कई दिनों तक बैंक अवकाश पर रहे हैं, जिसमें त्यौहारों और सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) की छुट्टियां शामिल हैं। 3 फरवरी को सरस्वती पूजा के चलते बैंकों में छुट्टी थी।

Read Also –Rani Lakshmi Bai Yojana : फ्री स्कूटी से छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने कोशिश

इसके अलावा, 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनावों के मतदान के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। 8 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार था, इसलिए दिल्ली समेत पूरे देश में बैंक बंद रहे। 9 फरवरी को रविवार होने के कारण देशभर में बैंकों में छुट्टी थी। इसी तरह, 16 फरवरी को भी रविवार होने के कारण सभी जगह बैंकों की छुट्टी थी।  22 फरवरी को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंकों में अवकाश रहा।

अगर बैंक है बंद तो कैसे करें लेन-देन का काम

बैंक से जुड़े आवश्यक कार्यों को ऐसे निपटाएं यदि आपको बैंक से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य करना है, तो इसके लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते हैं। इन छुट्टियों के बावजूद, आप एटीएम की मदद से नकद निकाल सकते हैं।

डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग

इसके अलावा, यूपीआई और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करके लेन-देन किया जा सकता है। बैंक की इन सुविधाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ता है, इसलिए आप बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन लेन-देन कर सकते हैं। यह बहुत जरूरी है कि आप बैंक अवकाश को ध्यान में रखते हुए अपने वित्तीय कार्यों की योजना बनाएं, अन्यथा महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य बाधित हो सकते हैं और आपको अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मार्च 2025 में बैंक छुट्टियों की सूची (Bank Holiday March 2025 )

नीचे मार्च 2025 में बैंकों की संभावित छुट्टियों की सूची दी गई है (यह राज्य और क्षेत्रीय छुट्टियों के आधार पर भिन्न हो सकती है):

तारीखदिनअवकाश का कारणराज्य/क्षेत्र
7 मार्चशुक्रवारचापचर कुटमिजोरम के आइजॉल में बैंक बंद
8 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में बैंक बंद
9 मार्चरविवाररविवारपूरे देश में साप्ताहिक अवकाश
13 मार्चगुरुवारहोलिका दहन/अट्टुकल पोंगालाकानपुर, देहरादून, लखनऊ, रांची, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
14 मार्चशुक्रवारहोली (दूसरा दिन) – धुलेटी/धुलैंडी/डोल जात्रापूरे देश में बैंक बंद
15 मार्चशनिवारहोली/याओसांग दूसरा दिनअगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल, पटना में बैंक बंद
16 मार्चरविवाररविवारपूरे देश में साप्ताहिक अवकाश
22 मार्चशनिवारबिहार दिवस और चौथा शनिवारपूरे देश में बैंक बंद
23 मार्चरविवाररविवारपूरे देश में साप्ताहिक अवकाश
27 मार्चगुरुवारशब-ए-कद्रजम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
28 मार्चशुक्रवारजुमात-उल-विदाजम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
30 मार्चरविवाररविवारपूरे देश में साप्ताहिक अवकाश
31 मार्चसोमवाररमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमजानबैंक खुले रहेंगे

Explanation : ऊपर दी गई लिस्ट विभिन्न राज्यों के अनुसार अलग हो सकती है अतः आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार छुट्टियों की लिस्ट चेक करने के लिए आप इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं।

Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button