Best Makeup for Women : सौंदर्य वृद्धि के कारगर घरेलू नुस्खे, जानें
Best Makeup for Women: Effective tips for beauty enhancement, learn

शुरू से ही सौंदर्य के प्रति महिलाओं में विशेष आकर्षण रहा है और सुंदर दिखना उनकी कमजोरी भी रही है। प्रकृति ने भी कोमलता, यौवन एवं मनमोहक रूप केवल स्त्रिायों को ही प्रदान किया है। प्रत्येक युवती की इच्छा होती है कि वह भी सुंदर दिखे और सभी के द्वारा सराही जाए।
इतिहास गवाह है कि इसी सुंदरता के मायाजाल के कारण ऋषि विश्वामित्रा की तपस्या भंग हो गयी थी। आज भी इस सुंदरता के माया जाल से कोई नहीं बच सकता। कुछ महिलाओं की सुंदरता जन्मजात होती है लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिनके साथ प्रकृति ने सौतेला व्यवहार किया है।
कुछ महिलाएं अपने काले रंग की वजह से परेशान हैं तो कुछ अपनी रूखी एवं बेरौनक त्वचा की वजह से। सभी महिलाएं सुन्दर एवं आकर्षक दिखना चाहती हैं लेकिन वे यह नहीं समझ पाती कि इसके लिए क्या और कैसे करें क्योंकि आजकल सौंदर्य प्रसाधनों की कोई कमी नहीं हैं।
एक तो ये सौन्दर्य प्रसाधन काफी महंगे मिलते हैं, दूसरे इनमें हानिकारक कैमिकल्स का प्रयोग किया जाता है। प्रारम्भ में इनके प्रयोग से त्वचा कोमल एवं सुंदर दिखती है लेकिन बाद में इनसे त्वचा को नुक्सान ही पहुंचता है।
हमारे कहने का अर्थ यह कतई नहीं है कि सभी सौंदर्य प्रसाधन त्वचा को नुक्सान पहुंचाते हैं। प्राकृतिक पदार्थों के उपयोग से बने सौंदर्य प्रसाधन, जिनमें कैमिकल्स का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया जाता, उन्हें कोई भी आसानी से प्रयोग में ला सकता है। लम्बे समय तक इनका प्रयोग करने से भी ये त्वचा पर बुरा प्रभाव नहीं डालते। अतः आप भी प्रकृति को पहचानिए और प्रकृति-प्रदत्त वस्तुओं के उपयोग से स्वयं को सुंदर एवं आकर्षक बनाइए।
यहां हम सौंदर्य वृद्धि के कुछ कारगर नुस्खे आपको बता रहे हैं जिनके प्रयोग से आप भी अपनी सुंदरता को बढ़ाकर सबकी प्रशंसा का पात्रा बन सकती हैं। सबसे पहले हम चेहरे की देखभाल के लिए कुछ नुस्खे बता रहे हैं क्योंकि जब हम किसी से मिलते हैं तो हमारी नजर पहले उसके चेहरे पर ही जाती है।
चेहरे को सुंदर एवं निखरा बनाने वाले नुस्खे
- एक पके हुए टमाटर के रस में आधा नींबू का रस मिला लें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर एक घंटे बाद धो लें। इसके नियमित प्रयोग से चेहरे पर निखार आता है।
- एक चम्मच शहद में थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें। फिर इससे चेहरे पर थोड़ी देर मालिश करें। ऐसा करने से झुर्रियां नहीं पड़ती और त्वचा में नया निखार आ जाता है।
- ताजे दही में नींबू का रस और मुलतानी मिट्टी मिलाएं। इससे शुष्क त्वचा सुंदर एवं कोमल बनती है।
- एक चम्मच कच्चे दूध में थोड़ा सा नींबू का रस मिला कर लगाने से चेहरे की सुंदरता बढ़ती है और चेहरे का रंग भी निखरता है।

हाथों एवं पैरों की देखभाल (Best Makeup for Women)
- पानी में नींबू के रस की बूंदें डालकर दिन में दो से चार बार हाथों एवं पैरों को धोने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।
- एक नींबू या आलू का टुकड़ा लेकर कोहनी एवं घुटनों पर रगड़ें। अच्छी तरह रगड़ने के बाद पानी से धो दें। इससे वहां की त्वचा साफ हो जाएगी।
- टमाटर के रस में शहद मिलाकर हाथों एवं पैरों में लगाएं। इससे त्वचा कोमल बनती है।
- नाखूनों में नयी चमक लाने के लिए नाखूनों पर नींबू का टुकड़ा मलना चाहिए।
- चेहरे, हाथों एवं पैरों की देखभाल के बाद बालों की बारी आती है। खूबसूरत बालों के बिना नारी का सौंदर्य अधूरा ही लगता है।

बालों की देखभाल (Best Makeup for Women)
- बालों को घना एवं लम्बा बनाने के लिए जैतून का तेल कुनकुना गर्म करके बालों की जड़ों में लगाएं और मालिश करें
- बालों में यदि रूसी हो तो दही में नींबू के रस की बूंदें डालकर बालों की जड़ों में लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें। उसके बाद 15-20 मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर पानी से अच्छी तरह धो लें।
- बालों को स्वस्थ, चमकदार एवं घना बनाने के लिए आंवला, शिकाकाई एवं रीठा से बालों को धोएं। इसके नियमित प्रयोग से बाल काफी सुंदर एवं चमकीले होते हैं।
Relationship Tips : लड़कियां किशोरावस्था में कदम रखते ही प्रेम क्यों करने लगती हैं?
इन सभी उपायों पर अमल करके आप भी एक साधारण युवती से सुंदर एवं आकर्षक युवती बन कर अपने जीवन को ऊंचाईयों तक ले जा सकती हैं। अतः देर न करें और इनका प्रयोग करना शुरू कर दें।



