Online Rummy Game में डूब गए 80 लाख, कारोबारी हुआ बर्बाद

सरकार से ऑनलाइन रमी गेम बंद करने की मांग

Online Rummy Game: 80 lakhs lost, businessman ruined
Online Rummy Game: 80 lakhs lost, businessman ruined

Online Rummy Game : आज के समय में ऑनलाइन गेम खेल पैसे जीतने वाले ऐप काफी प्रचलित हैं। लोग जल्द अमीर बनने के चक्कर में इसकी लत लगा बैठते हैं। कई बार ऐसे भी मामले सामने आता है जहां दांव खेलकर पैसे जीतने के बजाए इंसान पैसे हार जाता है। इसकी लत में तोे कई लोग अपना बैंक अकाउंट तक खाली कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र राज्य के पिंपरी-चिंचवड़ से आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक युवक पर ऑनलाइन गेम रमी के कारण 80 लाख रुपये का कर्ज हो गया है। आईये जानते हैं पूरा मामला।

क्या है मामला

महाराष्ट्र राज्य के पिंपरी-चिंचवड़ के एक युवक को ऑनलाइन गेम रमी खेलने की लत लग गई थीए जिसके कारण वह 80 लाख रुपये का कर्जदार हो गया। इस युवक का नाम जयकुमार जाधव हैए जो एक कारोबारी हैं। उनका कारोबार रियल एस्टेट में है। उन्होंने गेम में पैसे जीतने के लिए अपने कारोबार को दांव पर लगा दिया।

दोस्तों से लगी Online Rummy Game की लत

बताया जा रहा है कि गेम खेलने के लिए जयकुमार ने अपनी महंगी कार को 2ण्5 प्रतिशत और डेढ़ एकड़ जमीन को 7 प्रतिशत की दर पर गिरवी रख दिया। गेम की लत उन्हें उनके दोस्तों से लगीए जिन्होंने पहली बार उन्हें खेलने के लिए प्रेरित किया। जानकारी के अनुसार पहले प्रयास में जयकुमार ने 5000 रुपये लगाकर 54000 रुपये का मुनाफा कमाया। फिर एक बार और दांव लगायाए जिसमें उन्हें 4.5 लाख रुपये का लाभ हुआ। लेकिन उसके बाद जयकुमार के नसीब ने उनके साथ खेलना शुरू कर दिया।

Speed Dating : आखिर क्यों युवाओं में बढ़ रहा है इसका चलन ?

डेढ़ साल में डूब गए 80 लाख

जयकुमार ने जब ऐप पर थोड़ा भरोसा कियाए तो उन्होंने बड़े दांव लगाने शुरू कर दिएए लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पिछले डेढ़ साल में जयकुमार ने ऑनलाइन गेम में 80 लाख रुपये खो दिए हैं। लाखों रुपये के कर्ज के बोझ तले उन्होंने अपने गांव में डेढ़ एकड़ जमीन और एक महंगी गाड़ी गिरवी रख दी है। जयकुमार ने बताया कि एक एकड़ जमीन के बदले उन्हें 10 लाख रुपये और कार के बदले कुछ पैसे मिले थे। उन्होंने अपने दोस्तों से झूठ बोलकर भी कुछ पैसे उधार लिए थे।

Online Rummy Game को बंद करे सरकार

दोस्तों जयकुमार की मदद की है और विश्वास जताया है कि वह जल्द ही कर्ज से बाहर आ जाएंगे। जयकुमार ने मंत्रियों से अनुरोध किया है कि ऐसी चीजों को बढ़ावा न दिया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि सरकार तुरंत ऑनलाइन रमी या अन्य गेम को बंद करे। सरकार इस ऑनलाइन रमी जाल में फंसे युवाओं को मुक्त करे।

Read Also : Restricted OTT platforms : ‘सॉफ्ट पॉर्न’ कंटेंट पर सरकारी शिकंजा

युवाओं से अपील

जयकुमार ने युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे ऑनलाइन रमी गेम का शिकार न हों। इस गेम के कारण 80 लाख के कर्ज का पहाड़ टूट पड़ा है और उन्होंने अन्य युवाओं से भी इस दिशा में न जाने की अपील की है।

Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page

R. Singh

Name: Rajesh Kumar Gender: Male Years Of Experience: 15 Years Field Of Expertise: Politics, Culture, Rural Issues, Current Affairs, Health, ETC Qualification: Diploma In Journalism

Related Articles

Back to top button