Ujjain के 5 रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प
5 railway stations of Ujjain will be rejuvenated

Ujjain News : आगामी सिंहस्थ 2028 महापर्व को लेकर महाकाल की नगरी में तैयारियों में तेजी लाई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुंभ क्षेत्र तक पहुंचने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस सिलसिले में जिलाधिकारी रोशन कुमार सिंह ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर उज्जैन और आसपास के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया।
Ujjain Railway Station का अवलोकन
मुख्य रूप से यह निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुविधा और रेलवे स्टेशन से मेला क्षेत्र तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए किया गया। सबसे पहले जिलाधिकारी उज्जैन के मुख्य रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद, निरीक्षण यान से विक्रमनगर, नईखेड़ी, पिंगलेश्वर, चिंतामण गणेश और अन्य स्टेशनों का दौरा किया।
होल्डिंग एरिया बनाए जाने का निर्देश
इन स्टेशनों का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर ने रेलवे अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर स्टेशन पर यात्रियों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए होल्डिंग एरिया बनाए जाने चाहिए। यात्रियों की सुविधा के लिए आगमन और निर्गमन के रास्ते अलग-अलग रखने की आवश्यकता है। इसके अलावा, स्टेशन से सीधे मेला क्षेत्र तक सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए गए।
Read Also=Online Rummy Game में डूब गए 80 लाख, कारोबारी हुआ बर्बाद
निरीक्षण के दौरान चिंतामण गणेश स्टेशन पर एक अतिरिक्त प्लेटफॉर्म के विस्तार के लिए निर्देश दिए गए। इसके साथ ही, चिंतामण से शनि मंदिर जाने वाले मार्ग पर स्थित क्रॉसिंग पर एक नया रेलवे ओवरब्रिज बनाने का भी आदेश दिया गया। इसके अलावा, पिंगलेश्वर स्टेशन को दोनों ओर से जोड़ने के लिए 10 मीटर चौड़ी एक कनेक्टिविटी रोड बनाने की योजना बनाई गई है।
Read Also=US Trade Deal : ट्रंप का भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान
वर्तमान में जिन स्थानों पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है, वहां एक और अंडरपास बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, पंवासा फ्लैग स्टेशन को हाईवे से जोड़ने के लिए स्टेशन तक सर्विस रोड बनाने का भी आदेश दिया गया है। नईखेड़ी स्टेशन पर प्लेटफार्म के विस्तार के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, मोहनपुरा रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे आरओबी के दोनों ओर सर्विस रोड के संबंध में भी चर्चा की गई।
Click Here : Join WhatsApp Group | Like Facebook Page



