1410 Holi Special Train चलाने का ऐलान
Announcement of running 1410 Holi Special Trains

Holi Special Train 2026 होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। हर साल की तरह इस साल भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। अभी से हालत है कि 15 फरवरी के बाद ज्यादातर रूटों पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। अगर हम पूर्व दिशा की ओर जाने वाले ट्रेनों की बात करें तो उसमें में लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है।
भारती रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और परेशानियों को देखते राहत देने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे ने होली में घर जाने के लिए 1410 होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। लाखों लोगों का घर जाना आसान हो सके ऐसा इसलिए किया जा रहा है।
चलने वाली Holi Special Trains की संख्या
- ईस्ट सेंट्रल रेलवे 285
- वेस्टर्न रेलवे : 231
- साउथ सेंट्रल रेलवे : 160
- उत्तर रेल : 108
- नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 71
- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे : 66
- ईस्टर्न रेलवे 62
- ईस्ट कोस्ट रेलवे : 62
- वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने 43
- सदर्न रेलवे : 39
- साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे : 15
- कोंकण रेलवे ने 9
- नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे : 2
उत्तर रेल : 108 होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
इन होली स्पेशल ट्रेनों में से 108 ट्रेनें उत्तर रेलवे जोन के तहत चलाई जाने की योजना है। इनमें से अधिकतर ट्रेनें दिल्ली और एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों से रवाना होंगी। इससे दिल्लीए नोएडाए गाजियाबादए फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे इलाकों में रहने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
बाकी जोन से चलने वाली Holi Special Trains
होली के मौके पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे सबसे ज्यादा 285 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके बाद वेस्टर्न रेलवे 231 ट्रेनें और सेंट्रल रेलवे 209 ट्रेनें संचालित करेगा। साउथ सेंट्रल रेलवे 160 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है। बाकी जोन की बात करें तो नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 71 ट्रेनें और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 66 ट्रेनें चलाएगा।
Tourist Place in Jhajjar : बर्बरीक की तपस्थली माजरा दूबलधन
इसके अलावा नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे 62‑62 स्पेशल ट्रेनें संचालित करेंगे। साउथ वेस्टर्न रेलवे 47 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने 43 स्पेशल ट्रेनों की योजना बनाई है। इसके अलावा सदर्न रेलवे 39 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 15 सेवाएं संचालित करेगा। इसके अलावा कोंकण रेलवे ने 9 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है और नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे 2 स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा।
हर रूट पर है नजर
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हर रूट पर यात्रियों की भीड़ की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। जहां भी ज्यादा दबाव नजर आएगा, वहां जरूरत के अनुसार और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया जाएगा। रेलवे का फोकस खासतौर पर उन रूटों पर है, जहां वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है।



